गुरु पूर्णिमा पर कविता: सद्गुरु की हिंदी रचना
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पढ़ें सद्गुरु की यह कविता -

ArticleMay 26, 2026
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पढ़ें सद्गुरु की यह कविता -
सत्य की खोज में
गुरु पूर्णिमा
किया मैंने
कुछ अलौकिक
और कुछ अजीबोगरीब
Subscribe
Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
एक दिन हुआ
पूज्य गुरु का आगमन
भेद डाला उन्होंने
मेरा सारा ज्ञान
छड़ी से अपनी
छुआ दिव्य चक्षु को
और कर दिया मुझ में
मदहोशी का आह्वान
इस मदहोशी का
नहीं था कोई उपचार
पर बेशक खुल गए
मुक्ति के द्वार
देखा मैंने
इस भयानक रोग का भी
हो सकता है सहज संचार
फिर ले ली मैंने यह आजादी
फैलानी है इस मदहोशी को
इंसानियत में सारी।
Love & Grace


