FILTERS:
SORT BY:
अभी एक और पायदान चढ़ना बाकी है। यही वो चीज है जो जीवन को जीने लायक बनाती है।
अगर आपकी बुद्धि आपके लिए काम कर रही होती, तो आप खुद को कभी दुखी नहीं करते। अपने भीतर आप सर्वश्रेष्ठ स्थिति निर्मित करते, और बाहर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते।
आप हर चीज में कितनी गहराई से शामिल हैं — वही तय करता है कि आपके जीवन का अनुभव कितना गहरा होगा।
आपका कल कैसा होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि आज आप जीवन के बारे में कैसा सोचते हैं, कैसा महसूस करते हैं और उसे कैसा अनुभव करते हैं।
संगीत एक खोज होना चाहिए, जीवन को समृद्ध बनाने का जरिया होना चाहिए। अगर यह मशीनी बन गया, तो मशीनें इस पर हावी हो जाएंगी - क्योंकि मशीनी काम वे हमेशा हमसे बेहतर ही करेंगी।
आप कितना लंबा जीते हैं, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है जीवन की पूर्ण क्षमता को जानना।
आज की दुनिया में जहां जानकारी हर किसी के लिए उपलब्ध है, वहां शिक्षा को प्रेरणा बनना चाहिए, न कि केवल ज्ञान का संग्रह।
आपके भीतर दो बुनियादी शक्तियां लगातार काम कर रही हैं: खुद को बचाए रखने की प्रवृत्ति और असीम होने की चाह। जब आप आत्म-रक्षा की प्रवृत्ति से परे चले जाते हैं, तब आपके शरीर की हर कोशिका सहज हो जाती है।
अगर आप उस चीज के प्रति वास्तव में समर्पित हैं जिसकी आप परवाह करते हैं, तो पूरी दुनिया आपका साथ देगी।
दुनिया में हम कौन हैं, यह समय और परिस्थितियों से तय होता है। लेकिन हम अपने भीतर कैसे हैं, वह कभी उनसे तय नहीं होना चाहिए।
जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य स्वयं जीवन है।
जब आप क्रोध, नाराजगी और द्वेष से मुक्त होते हैं, तब आप जिस भी चीज को स्पर्श करते हैं, उसे प्रेमपूर्वक स्पर्श करते हैं।