FILTERS:
SORT BY:
जब आप बच्चे थे, तो आपको दुखी करने के लिए किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। आज, आपको खुश करने के लिए किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अब समय आ गया है कि आप यह समझें, कि आपके अनुभव का स्रोत आपके ही भीतर है।
जैसे सुगंध एक फूल का गुण है, वैसे ही प्रेम एक मनुष्य का गुण है।
आप जो कुछ भी करते हैं, अगर आप उसमें सफलता और आनंद चाहते हैं, तो सबसे महत्वपूर्ण है चीजों को स्पष्ट रूप से देख पाने की क्षमता।
ध्यान कोई जीत या उपलब्धि नहीं है — यह घर वापसी है। यह कहीं जाने के बारे में नहीं है — यह बस खुद में वापस लौट आना है।
होली तब आती है जब वसंत ऋतु पूरी तरह से खिली होती है। यह रंग, प्रेम और उल्लास के नृत्य के साथ अपनी जीवंतता के उत्सव मनाने का समय है।
आपको अपने जीवन के लिए केवल कच्ची सामग्री दी गई है। आप उससे क्या बनाते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर है।
आपके जीवन में परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, दुखी होने का कोई कारण नहीं है। आप खाली हाथ आए थे, इसलिए आप हमेशा फायदे में ही हैं।
अगर आपके दिल में अपने बच्चों के लिए जरा भी प्रेम है, तो सबसे अच्छी चीज जो आप उनके लिए कर सकते हैं, वह उन्हें सिखाना नहीं, बल्कि खुद पर काम करना है।
कालभैरव केवल मृत्यु के प्रतीक नहीं हैं — वे समय के भी प्रतीक हैं। आपके जीवन की गुणवत्ता मूल रूप से इस बात से तय होती है कि आप अपने समय का उपयोग कैसे करते हैं।
जब आप अपने भीतर मौन हो जाते हैं, तब आप जीवन को उस गहराई से देख पाएंगे जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
अगर आपके दिल में प्रेम है, तो अच्छा बनने की कोई जरूरत नहीं है। प्रेम जीवन भर आपका मार्गदर्शन करेगा।
ऊपर चढ़ने की एक कीमत होती है, लेकिन गिरना मुफ्त है। आपको बस सुंदर जगहों में गिरना सीखना होगा—और सबसे सुंदर जगह आपके भीतर है।