FILTERS:
SORT BY:
तमिल नववर्ष के प्रारंभ के साथ सूर्य की ऊर्जा हमारे लिए सबसे अधिक सहायक होती है। जीवन को बोझ की तरह मत घसीटिए — बल्कि नए उल्लास और जीवंतता के साथ खुद को इसमें झोंक दीजिए।
जैसे कुछ करना एक कर्म है, वैसे ही कुछ न करना भी एक कर्म है।
आप समाज की नजरों में चतुर हो सकते हैं, लेकिन जीवन के मामले में निपट मूर्ख हो सकते हैं।
चाहे आप इसे तनाव कहें, चिंता कहें या डिप्रेशन कहें – असल में, आपकी बुद्धि आपके ही खिलाफ हो गई है।
जो लोग धरती पर अपने पैरों के गहरे निशान छोड़ना चाहते हैं, वे कभी उड़ान नहीं भर पाएंगे।
आपका दिमाग तेज होना चाहिए – अन्यथा आप मजाक को नहीं समझ पाएंगे। जब आप मजाक को नहीं समझ पाते, तब आप खुद एक मजाक बन जाते हैं।
स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारी का न होना नहीं है – यह भीतर से पूर्ण होने का अनुभव है।
जब आप किसी से मिलें, तो आपका सबसे मधुर अंश ही उन्हें स्पर्श करना चाहिए।
अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति से खुशियां निचोड़ने की कोशिश करते हैं और वो आपसे खुशियां निचोड़ने की कोशिश करता है, तो समय के साथ यह रिश्ता बहुत दुखदायी हो जाएगा।
आप सफल होना चाहते हैं क्योंकि आप खुश होना चाहते हैं। लेकिन यदि आप स्वयं में खुश रहना जानते हैं, तो आप हमेशा सफल हैं।
साधना कभी पूरे जीवन के लिए मत कीजिए। इसे केवल आज के लिए कीजिए।
यदि आप एक बुद्धिमान मनुष्य हैं, तो आप हर कदम पर अचंभित होंगे। केवल एक मूर्ख ही हर बात को लेकर पूरी तरह निश्चित होता है।