FILTERS:
SORT BY:
यह जीवन का स्वभाव है कि वो एक संभावना से दूसरी की ओर बढ़ता है। लेकिन आपका मानसिक ढांचा ऐसा है, कि वह जीवन के बजाय परिचित चीजों के आराम को चुनता है।
अभी एक और पायदान चढ़ना बाकी है। यही वो चीज है जो जीवन को जीने लायक बनाती है।
अगर आपकी बुद्धि आपके लिए काम कर रही होती, तो आप खुद को कभी दुखी नहीं करते। अपने भीतर आप सर्वश्रेष्ठ स्थिति निर्मित करते, और बाहर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते।
आप हर चीज में कितनी गहराई से शामिल हैं — वही तय करता है कि आपके जीवन का अनुभव कितना गहरा होगा।
चाहे आप किसी भी धर्म, समुदाय या जाति से हों — अगर आप मनुष्य हैं, तो महाशिवरात्रि आपके लिए है। अपने भीतर मुड़ने का विज्ञान आपके लिए है, क्योंकि मानव खुशहाली भीतर से ही पैदा होती है।
संगीत एक खोज होना चाहिए, जीवन को समृद्ध बनाने का जरिया होना चाहिए। अगर यह मशीनी बन गया, तो मशीनें इस पर हावी हो जाएंगी - क्योंकि मशीनी काम वे हमेशा हमसे बेहतर ही करेंगी।
आप कितना लंबा जीते हैं, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है जीवन की पूर्ण क्षमता को जानना।
आज की दुनिया में जहां जानकारी हर किसी के लिए उपलब्ध है, वहां शिक्षा को प्रेरणा बनना चाहिए, न कि केवल ज्ञान का संग्रह।
आप जीवन से दुखी नहीं हैं। आप अपनी यादों और अपनी कल्पनाओं से दुखी हैं।
अगर आप उस चीज के प्रति वास्तव में समर्पित हैं जिसकी आप परवाह करते हैं, तो पूरी दुनिया आपका साथ देगी।
दुनिया में हम कौन हैं, यह समय और परिस्थितियों से तय होता है। लेकिन हम अपने भीतर कैसे हैं, वह कभी उनसे तय नहीं होना चाहिए।
जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य स्वयं जीवन है।