FILTERS:
SORT BY:
स्वयं को कष्ट देना एक असहाय बच्चे को कष्ट देने के समान है। आप स्वयं से न तो लड़ सकते हैं और न ही भाग सकते हैं — आप पूरी तरह से बेबस होते हैं।
जीवन में आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे आपने कुछ न कुछ सोचकर चुना है। इसे सबसे महत्वपूर्ण कार्य मानकर करें — यह आपका ध्यान बन जाएगा।
Relationships are not about compatibility, companionship, or seeking happiness from each other. They are an opportunity to create a Union that paves the way to a greater possibility.
जब आप जंगल में समय बिताते हैं, तो आपको एहसास होता है कि आप बस एक और जीवन मात्र हैं। अपने आस-पास के जीवन के लिए वैसा ही महसूस करना जैसा आप अपने लिए करते हैं, एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक कदम है।
अति का जीवन कोई अच्छा जीवन नहीं है। आप जो कुछ भी इकट्ठा करते हैं, वह आपकी आंतरिक खुशहाली बढ़ाने के लिए होना चाहिए, आपको उलझाने के लिए नहीं।
एक उल्लासपूर्ण जीवन जीना तभी संभव है जब आप जीवन की अनिश्चितताओं पर नृत्य करना सीख जाएं।
मन, जो सबसे बड़ा चमत्कार है, बहुत से लोगों के लिए दुख पैदा करने वाली मशीन बन गया है।
अपने आनंद को बाद के लिए बचाकर न रखें। जब आप आनंदित होते हैं, तो आपका पूरा जीवन एक उत्सव बन जाता है।
सफलता कोई संख्या या मात्रा नहीं है। सफलता एक गुण है जिसके साथ आप जीते हैं।
जब आप उन सीमाओं को देख लेते हैं जिनमें आप रहते हैं, तो उनसे परे जाने की एक स्वाभाविक इच्छा जागृत होती है – और यही आपका सबसे बड़ा सौभाग्य है।
जल जीवन-निर्माण करने वाला तत्व है। जल संसाधनों का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है।
कृपा के लिए ग्रहणशील बनने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप खुद को कम कर लें।