Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
आज से, जीवन को बोझ की तरह ढोना बंद कीजिए। जीवन में नृत्य करते हुए आगे बढ़िए – चाहे आप जो भी कर रहे हों, चाहे जो भी हो रहा हो।
संक्रांति उन सभी चीजों का उत्सव है, जिनसे हमारा जीवन बनता है – मिट्टी, पशु, हवा, पानी और लोग। मिलकर उत्सव मनाएं!
कर्म का अच्छे और बुरे से कोई लेना-देना नहीं है। बात बस इतनी सी है कि हर काम का एक परिणाम होता है।
जीवन का रहस्य इसमें है कि आप हर चीज को गंभीर हुए बिना देखें, लेकिन उसमें पूरी तरह से शामिल रहें। एक खेल की तरह — पूरी तरह से शामिल हैं, पर उलझे नहीं हैं।
प्रेम आपको समझदारी नहीं देता। यह बस आपको सही इरादे देता है।
यह समय है पिछले साल के बोझ को उतार कर, बिलकुल ताजा और जीवंत होकर आगे बढ़ने का।
आपके जीवन में जो भी परिस्थितियाँ आती हैं, आप या तो उनसे और अधिक मजबूत होकर बाहर निकल सकते हैं या उनसे टूट सकते हैं। चुनाव आपका है।
सृष्टि का हर पहलू – रेत के एक कण से लेकर पर्वत तक, एक बूंद से लेकर सागर तक – उस बुद्धिमत्ता की अभिव्यक्ति है जो इंसान की तार्किक बुद्धि से कहीं परे है।
योग का मतलब है एक हो जाना। योग सबसे बड़ा सशक्तिकरण भी है। अगर आप हर चीज के साथ एक हो जाते हैं, तो यह एक जबरदस्त सशक्तिकरण है।
अगर हम एकाग्र, सक्षम और प्रेरित युवा तैयार कर लें, तो भारत वह चमत्कार होगा जो दुनिया ने अब तक नहीं देखा है।
मान्यता का अर्थ है किसी ऐसी चीज को सच मान लेना जिसे आप वास्तव में नहीं जानते। खोजने का अर्थ है यह स्वीकार करना, कि आप नहीं जानते।
यदि आप उस जीवन पर ध्यान दें जो आप स्वयं हैं, तो वह आपके भीतर पूरी तरह खिल उठेगा।