Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
प्रेम आपके भीतर की एक सुखद भावना है। भले ही दूसरा व्यक्ति दूर चला जाए, फिर भी आप प्रेम का अनुभव कर सकते हैं।
अगर आप उस बात से दुखी हैं जो कल हुई थी, तो आप अपनी याददाश्त के कारण दुखी हैं — जीवन के कारण नहीं।
सुख और दुख, दोनों आपके भीतर से ही पैदा होते हैं। चुनना आपको है।
मैं इस तरह नहीं बना हूं कि प्रशंसा मुझे ऊपर उठा दे और अपमान मुझे नीचे गिरा दे। मैंने यह अधिकार किसी को नहीं दिया है।
खुशी कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप हासिल करते हैं। यह एक तरह से घर-वापसी है।
भारत की राष्ट्रीयता सभी धर्मों से पुरानी है। हम तब भी एक राष्ट्र थे, और अब भी एक राष्ट्र हैं। मुक्ति की हमारी खोज ने हमें हमेशा एकजुट रखा है।
युवा होना उम्र के वर्षों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह आपकी जीवंतता और जीवन में आपकी भागीदारी का अहसास है।
वासना एक प्रबल जरूरत है। प्रेम जरूरत नहीं, बल्कि एक गहरी चाहत है। जब आप प्रेम में होते हैं, तो आप ठहर जाते हैं — फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।
स्थिरता, उल्लास और मदहोशी, इन सबका एक साथ होना — यही जीवन का अपने उच्चतम शिखर पर होना है।
मेरी आध्यात्मिकता इतनी कमजोर नहीं है कि उसे किसी गुफा की जरूरत पड़े। मैं बाजार में रहकर भी ऐसा ही बना रह सकता हूं।
अगर आप 'खुद' से बहुत अधिक भरे हुए हैं, तो जीवन को आपको गूंथना ही होगा। इसका और कोई इलाज नहीं है।
पूरी तरह जिन्दा होना शानदार है। आधा जिन्दा रहना टॉर्चर है।