Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
मातृत्व की सुंदरता संतान को जन्म देने में नहीं, बल्कि किसी दूसरे जीवन को अपने ही एक अंश के रूप में अपनाने की इच्छा में है।
अच्छाई एक बनावटी व्यवहार है। आनंद एक वास्तविक अनुभव है।
अगर आप ब्रह्मांड के किसी दूसरे हिस्से से पृथ्वी को देखें, तो हम सब खगोलीय जीव नजर आएंगे।
आज ही के दिन गौतम बुद्ध को यह बोध हुआ था कि सत्य के लिए कहीं जाना नहीं होता। यदि आप उपलब्ध हो जाएं, तो यह यहीं है।
शरीर और मन चमत्कारी यंत्र हैं। लेकिन इन्हें ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए, आपको इन्हें सही तरीके से संभालना सीखना होगा।
मानव जीवन केवल जीवित रहने तक सीमित नहीं है। मानव जीवन की वास्तविक शुरुआत ही तब होती है जब जीवित रहने की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
प्रेम कोई लेन-देन नहीं है। प्रेम एक सुंदर अनुभूति है जो आपके भीतर घटित होती है। यह बाहर प्रकट हो सकता है, लेकिन इसका स्रोत भीतर ही है।
किसी को खुश करने की कोशिश न करें। यदि आप वास्तव में आनंदित हैं और आपके भीतर मानवता का प्रवाह है, तो आप हर किसी के साथ सहज रहेंगे।
आपकी व्यस्त दिनचर्या आपको नहीं थका रही है, बल्कि अपने विचारों और भावनाओं में निरंतर उलझे रहना आपको मार रहा है।
कोई भी बाधा केवल तभी तक बाधा है जब तक आप उसके लिए तैयार नहीं हैं। जब आप जरूरी आंतरिक साधना करते हैं, तो वही बाधा आपके लिए प्रगति की सीढ़ी बन जाती है।
बिना किसी स्पष्टता के लोग अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। यह एक आपदा है।
जब आपका दिल प्रेम से भरा हो और आपका मन स्वयं के बोध से मुक्त हो, तो आपके पैर अपने आप थिरक उठेंगे।