FILTERS:
SORT BY:
बच्चों को किसी जाति, पंथ या वर्ग में फिट होने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने मूल स्वभाव में खिलना चाहिए।
अगर आप अतीत के अनुभवों को अपने भविष्य पर हावी होने देते हैं, तो आप यह पक्का कर रहे हैं कि कोई भविष्य ही नहीं होगा – बस अतीत ही दोहराता रहेगा।
जब आप पसंद, नापसंद और मजबूर कर देने वाली आदतों के ढर्रे में फंस जाते हैं, तब आप मनुष्य होने की अपनी मौलिक स्वतंत्रता खो देते हैं।
शैक्षणिक योग्यताओं से आपको सिर्फ प्रवेश मिलता है। इसके बाद आपकी क्षमताएं ही काम आती हैं।
अपने आसपास के लोगों के लिए आप जो सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं, वह है: आप खुद एक शानदार इंसान बन जाएं।
उत्कृष्टता किसी दूसरे से बेहतर होने के बारे में नहीं है। इसका अर्थ है पूरी सहजता के साथ, अपने सबसे बेहतरीन स्तर पर होना।
आनंद एक स्वाभाविक अवस्था है। दुख आपकी अपनी उपज है।
अगर आप पर्याप्त ध्यान दें, तो अस्तित्व में सब कुछ शानदार है; हर चीज ईश्वर तक पहुंचने का द्वार है।
जब आप भीतर से आनंदित होते हैं, तो आप जो भी करते हैं उसमें स्वाभाविक रूप से देखभाल, कोमलता और उदारता आ जाती है।
यह दीपावली केवल हमारे चारों ओररोशनी का उत्सव बनकर ही न रह जाए,बल्कि एक कदम बनेउस परम स्पष्टता की ओर – जो आत्मज्ञान है।प्रेम और आशीर्वाद,
जीवन एक प्रक्रिया है, न कि कोई समस्या। सवाल सिर्फ यह है कि आपने खुद को इस प्रक्रिया के लिए तैयार किया है या नहीं।
आपका कमिटमेंट इसके प्रति नहीं होना चाहिए कि कोई दूसरा आपको कैसा देखना चाहता है। आपका कमिटमेंट इसके प्रति होना चाहिए कि आप खुद कैसे होना चाहते हैं।