FILTERS:
SORT BY:
मान्यताओं का अर्थ है कि आपने उन चीजों के बारे में निष्कर्ष निकाल रखा है जिनके बारे में आपको कुछ भी नहीं पता है।
मित्र कौन है? मित्र आपकी ही तरह एक और कन्फ्यूज इंसान है। अगर आप दोनों एक-दूसरे के साथ पूरी सच्चाई से रह सकें, तभी सच्ची मित्रता होती है।
अपने आस-पास के माहौल को सुखद बनाने के लिए आपको सहयोग की आवश्यकता होती है। लेकिन अपने शरीर, मन और ऊर्जा को सुखद बनाना सौ-प्रतिशत आपका काम है।
होली तब आती है जब वसंत ऋतु पूरी तरह से खिली होती है। यह रंग, प्रेम और उल्लास के नृत्य के साथ अपनी जीवंतता के उत्सव मनाने का समय है।
भक्ति का मतलब है कि जीवन के साथ आपकी भागीदारी इतनी पूर्ण है, कि अब आप खुद भी मायने नहीं रखते।
आपके मन का स्वभाव ऐसा है: आप जिन विचारों को रोकने की कोशिश करेंगे, केवल वही विचार आपके मन में आएंगे।
जब आप केवल अपने शरीर और बुद्धि के भरोसे चलते हैं, तो जीवन एक सर्कस है। जब ईश्वरीय बुद्धिमत्ता आपके जीवन का मार्गदर्शन करती है, तो यह एक नृत्य बन जाता है।
कालभैरव केवल मृत्यु के प्रतीक नहीं हैं — वे समय के भी प्रतीक हैं। आपके जीवन की गुणवत्ता मूल रूप से इस बात से तय होती है कि आप अपने समय का उपयोग कैसे करते हैं।
कल आपने चाहे कुछ भी किया हो, अगर आप चाहें तो इस पल आप एक बेहतरीन इंसान हो सकते हैं। अस्तित्व ने आपको यह आजादी दी है।
जो समाज अपनी महिलाओं का सम्मान और सहयोग नहीं करता, वह कभी प्रगति और समृद्धि नहीं कर सकता। मेरी कामना है कि पूरी दुनिया में स्री-प्रकृति खिले और विकसित हो।
जब आप बच्चे थे, तो आपको दुखी करने के लिए किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। आज, आपको खुश करने के लिए किसी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अब समय आ गया है कि आप यह समझें, कि आपके अनुभव का स्रोत आपके ही भीतर है।
जैसे सुगंध एक फूल का गुण है, वैसे ही प्रेम एक मनुष्य का गुण है।