Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
आपके जीवन के हालातों में चाहे जो भी संकट आते हैं, आप खुद को एक संकट मत बना लीजिए।
शिक्षण कोई पेशा नहीं होना चाहिए - इसे एक जुनून होना चाहिए। सिर्फ तभी शिक्षा जानकारी थोपने से आगे बढ़कर सत्य की खोज की ओर बढ़ सकती है।
तनाव जीवन का स्वाभाविक हिस्सा नहीं है। अपनी खुद के सिस्टम को न संभाल पाने के कारण ही तनाव होता है।
जब आप अपनी नश्वर प्रकृति का सामना करते हैं, केवल तभी उससे परे जाने की लालसा वास्तविक शक्ति बनती है। वरना, आध्यात्मिक प्रक्रिया बस मनोरंजन होती है।
दूसरों के स्नेह या ध्यान की अपेक्षा किए बिना, सभी पर स्नेह बरसाने में सक्षम होना - यही स्वतंत्रता है।
यह मत सोचें कि आध्यात्मिकता का मतलब एक अच्छा और शांत जीवन है। इसका मतलब है ज्वाला से भरे होना।
आँखों या नाक का आकार चाहे जैसा हो, एक आनंदमय चेहरा हमेशा एक सुंदर चेहरा होता है। आनंदमय बनें - सुंदर बनें।
आपकी राय एक दीवार है - सिर्फ दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि खुद आपके लिए भी। एक बंद दिमाग का मतलब है बंद संभावनाएँ।
आप अपने बारे में जो सोचते हैं और दूसरे आपके बारे में जो सोचते हैं – उसका अस्तित्व के स्तर पर कोई महत्व नहीं है।
हजारों सालों से, हमारी नदियों ने हमें हमारी माताओं की तरह गले लगाया है और हमारा पोषण किया है। यही समय है कि हम उन्हें गले लगाएं और उन्हें पोषित करें।
आपको पूर्ण होने के लिए कुछ करने, कुछ सोचने या कुछ महसूस करने की जरूरत नहीं है। आप जैसे हैं, आप एक संपूर्ण जीवन हैं।
एक इंसान के रूप में, यह न सोचें कि जीवन आपको कहाँ ले जाएगा। यह सोचें कि आप इसे कहाँ ले जाना चाहते हैं।