Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
जब परिस्थितियां यह तय नहीं करतीं कि आप कौन हैं, बल्कि आप तय करते हैं कि परिस्थितियां कैसी होनी चाहिए - तो यही सफलता है।
अगर आप चाहें, तो आप इसी पल खुश हो सकते हैं। आपको बस ये चुनाव करना है।
अगर आप जागृत अवस्था से नींद में जागरूकतापूर्वक जा सकते हैं, तो जीवन से मुत्यु में भी आप जागरूकतापूर्वक जा पाएंगे।
मानव जीवन एक बीज की तरह होता है। आप या तो जैसे हैं वैसे ही बने रह सकते हैं, या फिर आप इसको फूलों और फलों से लदे एक शानदार पेड़ में विकसित कर सकते हैं।
धरती माँ की गोद में हमारा पालन-पोषण हो रहा है। तो स्वाभाविक रूप से, हमारे अंदर उसके लिए आदर भाव होना चाहिए।
आपका मन आग के गोले की तरह है। अगर आप इसे साध लेते हैं, तो यह सूर्य की तरह बन सकता है।
जब आप स्वयं को वैसा बना पाते हैं जैसा आप चाहते हैं, तब आप अपने भाग्य को भी वैसा रच सकते हैं जैसा आप चाहते हैं।
वसंत की खूबसूरती ये है कि फल अभी निकला नहीं होता, पर फूल एक वादा और संभावना संजोए होता है।
मेरे लिए, जीवन की अहमियत इसमें नहीं है कि आप क्या करते हैं, बल्कि इसमें है कि आप उसे कैसे करते हैं।
आप जो भी करें, बस इतना देखें - क्या यह पूरी तरह से आपके फायदे के लिए है, या सबकी भलाई के लिए है। यह अच्छे और बुरे कर्मों के बारे में आपके सारे भ्रमों को दूर कर देगा।
बिना आवश्यक ऊर्जा के, जागरूक होना बहुत कठिन है। इसीलिए साधना या योग अभ्यास किए जाते हैं - ऊर्जा को जागृत करने के लिए।
अधिकतर लोगों में भावनाएं सबसे प्रबल शक्तिहोती हैं - उन लोगों में भी जो मानते हैं कि वेबुद्धिजीवी हैं।