Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
रहस्यमय अनुभवों के पीछे न भागें। रूपांतरण लाने का प्रयास करें।
हर बार जब आप समय देखते हैं, तो याद रखिए कि जीवन गुजरता जा रहा है। जो चीज आपके लिए सचमुच मायने रखती है, उस पर ध्यान देने का यही समय है।
जीने के अलावा यहां और कुछ करने को नहीं है। आपके पास बस यही विकल्प है - या तो आप जीवन को सतही तौर पर जिएं, या फिर इसे गहराई में जिएं।
केवल वही लोग वास्तव में सुरक्षित हैं जो सुरक्षा की जरूरत से परे चले गए हैं।
अगर आप अपने शरीर और मन के साथ पहचान जोड़ना बंद कर दें, जो भोजन और छापों का ढेर मात्र हैं, तो आप भीतर से एक स्थिरता का अनुभव करेंगे। ध्यान करने के लिए बस इतना ही चाहिए।
पूरी धरती पर इंसान के शरीर से बड़ी कोई रासायनिक फैक्ट्री नहीं है। अगर आप अच्छे प्रबंधक हैं, तो आप इसमें आनंद का रसायन पैदा कर सकते हैं।
विजयदशमी अस्तित्व के तीन मौलिक गुणों- तमस, रजस और सत्व - पर विजय पाने के लिए है। मेरी कामना है कि यह दिन आपके लिए विजय का दिन बने।
प्रेम किसी दूसरे के बारे में नहीं है। प्रेम कोई कार्य नहीं है। प्रेम आपके होने का तरीका है।
समस्या जीवन के साथ नहीं है। समस्या यह है कि आपने अपने मन की बागडोर अपने हाथ में नहीं ली है।
यहां हमारी मौजूदगी बस थोड़े समय के लिए ही है। एक दूसरे से लड़ते हुए हमें इसे और कम नहीं करना चाहिए।
अगर आप अपने मन और शरीर सहित सभी उपकरणों के प्रति आदर भाव रखते हैं, तो हर काम एक आनंदमय और फलदायक प्रक्रिया बन जाता है।
जो इंसान देवी की कृपा अर्जित कर लेता है, वह एक धन्य प्राणी है। आप एक ऐसा जीवन जिएंगे जो आपकी कल्पना, क्षमता और योग्यताओं से कहीं बढ़कर होगा।