Main Centers
International Centers
India
USA
FILTERS:
SORT BY:
मेरी आध्यात्मिकता इतनी कमजोर नहीं है कि उसे किसी गुफा की जरूरत पड़े। मैं बाजार में रहकर भी ऐसा ही बना रह सकता हूं।
अगर आप 'खुद' से बहुत अधिक भरे हुए हैं, तो जीवन को आपको गूंथना ही होगा। इसका और कोई इलाज नहीं है।
पूरी तरह जिन्दा होना शानदार है। आधा जिन्दा रहना टॉर्चर है।
आनंद कोई लक्ष्य नहीं है – यह दुख के डर को मिटा देता है। जब 'मेरा क्या होगा' की फिक्र मिट जाएगी, तभी आप जीवन को गहराई से जानने की हिम्मत करेंगे।
सुख और दुख, दोनों आपके भीतर से ही पैदा होते हैं। चुनना आपको है।
मैं इस तरह नहीं बना हूं कि प्रशंसा मुझे ऊपर उठा दे और अपमान मुझे नीचे गिरा दे। मैंने यह अधिकार किसी को नहीं दिया है।
आपका जीवन आपका कर्म है – इसे आप बनाते हैं। जब तक आप ये नहीं देख पाते, तब तक आपका जीवन असल में आपका नहीं है।
शरीर और मन को ऊपर चढ़ने की सीढ़ियां बनना चाहिए था। इसके बजाय, वो ऐसा दलदल बन जाते हैं जिसमें लोग जिंदगी भर धंसे रहते हैं।
युवा होना उम्र के वर्षों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह आपकी जीवंतता और जीवन में आपकी भागीदारी का अहसास है।
वासना एक प्रबल जरूरत है। प्रेम जरूरत नहीं, बल्कि एक गहरी चाहत है। जब आप प्रेम में होते हैं, तो आप ठहर जाते हैं — फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं रह जाती।
जो मरने के लिए तैयार है, केवल वही इंसान पूरी तरह जी सकता है।
जब कोई काम बिना समर्पण के किया जाता है, तो वह आपको उलझाता है। जब उसे गहरे भक्ति-भाव के साथ किया जाता है, तो वह आपको मुक्ति की ओर ले जाता है।