FILTERS:
SORT BY:
Clear All
आपका कमिटमेंट इसके प्रति नहीं होना चाहिए कि कोई दूसरा आपको कैसा देखना चाहता है। आपका कमिटमेंट इसके प्रति होना चाहिए कि आप खुद कैसे होना चाहते हैं।
शैक्षणिक योग्यताओं से आपको सिर्फ प्रवेश मिलता है। इसके बाद आपकी क्षमताएं ही काम आती हैं।
लीडरशिप का संबंध भाषणों या वादों से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से है। आज जिस भारत को हम जानते हैं, सरदार वल्लभभाई पटेल के बिना उसका अस्तित्व ही नहीं होता।
आप किसी परिस्थिति को कैसे संभालते हैं, वह पूरी तरह से आपके हाथ में नहीं होता। लेकिन आप खुद को कैसे संभालते हैं, यह पूरी तरह से आपके अपने हाथ में है।
अगर आप पर्याप्त ध्यान दें, तो अस्तित्व में सब कुछ शानदार है; हर चीज ईश्वर तक पहुंचने का द्वार है।
हमारा जीवन सुंदर इसलिए नहीं बनता कि हम परफेक्ट हैं। हमारा जीवन सुंदर इसलिए बनता है क्योंकि हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें अपना पूरा दिल लगा देते हैं।
निश्चलता, अस्तित्व का मूल है। मेरी कामना है कि आप अपने उस वास्तविक मूल स्वरूप को जान सकें।
आप प्रेम में ऊपर नहीं उठ सकते, आप प्रेम में उड़ नहीं सकते, आप प्रेम में खड़े नहीं रह सकते – आपको प्रेम में गिरना ही पड़ता है। अगर आप भावनाओं के जादू को जानना चाहते हैं, तो आपके कुछ हिस्से को गिरना ही होगा।
मेमोरी एक ट्रेडमिल की तरह है। यह आपको बहुत कसरत कराती है, लेकिन आपको कहीं लेकर नहीं जाती।
अगर कोई चीज आपको प्रेरित कर सकती है, तो कोई दूसरी चीज आपको हतोत्साहित भी कर सकती है। स्पष्टता, सहजता से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है।