logo
logo
Shiva - The Adiyogi illustration

शिव कौन हैं - ईश्वर, पुरुष या पौराणिक कथा?

शिव कौन हैं? क्या वे भगवान हैं? या बस एक पौराणिक कथा? या फिर शिव का कोई गहरा अर्थ है, जो केवल उन्हीं के लिए उपलब्ध है जो खोज रहे हैं? भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के सबसे अहम देव, महादेव शिव, के बारे में कई गाथाएँ और दंतकथाएं सुनने को मिलती हैं। क्या वे भगवान हैं या केवल हिन्दू संस्कृति की कल्पना हैं? या फिर शिव का एक गहरा अर्थ है, जो केवल उन्हीं के लिए उपलब्ध है जो सत्य की खोज में हैं?

शिव का अर्थ

जब हम ‘शिव’ कहते हैं तो हमारा इशारा दो बुनियादी चीजों की तरफ होता है। ‘शिव’ का शाब्दिक अर्थ है- ‘जो नहीं है’।

शिव शून्य हैं

आज के आधुनिक विज्ञान ने साबित किया है कि इस सृष्टि में सब कुछ शून्यता से आता है और वापस शून्य में ही चला जाता है। इस अस्तित्व का आधार और संपूर्ण ब्रम्हांड का मौलिक गुण ही एक विराट शून्यता है। उसमें मौजूद आकाशगंगाएं केवल छोटी-मोटी गतिविधियां हैं, जो किसी फुहार की तरह हैं। उसके अलावा सब एक खालीपन है, जिसे शिव के नाम से जाना जाता है। शिव ही वो गर्भ हैं जिसमें से सब कुछ जन्म लेता है, और वे ही वो गुमनामी हैं, जिनमें सब कुछ फिर से समा जाता है। सब कुछ शिव से आता है, और फिर से शिव में चला जाता है।

शिव अंधकार हैं

तो शिव को ‘अस्तित्वहीन’ बताया जाता है, एक अस्तित्व की तरह नहीं। उन्हें प्रकाश नहीं, अँधेरे की तरह बताया जाता है। मानवता हमेशा प्रकाश के गुण गाती है, क्योंकि उनकी ऑंखें सिर्फ प्रकाश में काम करती हैं। वरना, सिर्फ एक चीज़ जो हमेशा है, वो अंधेरा है। प्रकाश का अस्तित्व सीमित है, क्योंकि प्रकाश का कोई भी स्रोत, चाहे वो एक बल्ब हो या फिर सूर्य, आखिरकार प्रकाश बिखेरना करना बंद कर देगा। प्रकाश शाश्वत नहीं है। ये हमेशा एक सीमित संभावना है, क्योंकि इसकी शुरुआत होती है और अंत भी। अंधकार प्रकाश से काफी बड़ी संभावना है। अंधकार में किसी चीज़ के जलने की जरुरत नहीं, अंधकार हमेशा बना रहता है। अंधकार शाश्वत है। अंधकार सब जगह है। वो एक अकेली ऐसी चीज़ है जो हर जगह व्याप्त है।

पर अगर मैं कहूँ – “दिव्य अंधकार” लोग सोचते हैं कि मैं शैतान का उपासक हूँ। सच में, पश्चिम में कुछ जगहों पर ये फैलाया जा रहा है कि शिव राक्षस हैं! पर आप अगर इसे एक सिद्धांत के रूप में देखें तो आपको पूरे विश्व में सृष्टि की पूरी प्रक्रिया के बारे में इससे ज्यादा स्पष्ट सिद्धांत नहीं मिलेगा। मैं इस बारे में, बिना शिव शब्द बोले, दुनिया भर के वैज्ञानिकों से बातें करता रहा हूँ। वे आश्चर्य से भर उठते हैं, क्या ऐसा है? ये बातें पता थीं? कब? हमे ये हज़ारों सालों से पता हैं। भारत का हर सामान्य आदमी इस बात को अचेतन तरीके से जानता है। वे इसके बारे में बातें करते हैं, और वे इसका विज्ञान भी नहीं जानते।

आदियोगी शिव का अर्थ – पहले योगी और पहले गुरु

दूसरे स्तर पर, जब हम शिव कहते हैं, तो हम एक विशेष योगी की बात कर रहे होते हैं, वे जो आदियोगी या पहले योगी हैं, और जो आदिगुरू, या पहले गुरु भी हैं। आज हम जिसे योगिक विज्ञान के रूप में जानते हैं, उसके जनक शिव ही हैं। योग का अर्थ अपने सिर पर खड़े होना या अपनी सांस को रोकना नहीं है। योग, इस जीवन की मूलभूत रचना को जानने, और इसे अपनी परम संभावना तक ले जाने का विज्ञान और तकनीक है।

योग विज्ञान का पहला संचार कांतिसरोवर के किनारे हुआ जो हिमालय में केदारनाथ से कुछ मील दूर पर स्थित एक बर्फीली झील है। यहां आदियोगी ने, इस आंतरिक तकनीक का व्यवस्थित विवरण अपने पहले सात शिष्यों को देना शुरू किया। ये सात ऋषि, आज सप्तर्षि के नाम से जाने जाते हैं। ये सभी धर्मों के आने से पहले हुआ था। लोगों के द्वारा मानवता को बुरी तरह विभाजित करने वाले तरीके तैयार किये जाने से पहले, मानव चेतना को ऊपर उठाने के सबसे शक्तिशाली साधनों को सिद्ध किया और फैलाया जा चुका था। आज मानवता इस तरह से विभाजित है, कि उसे फिर से एक करना लगभग असंभव लग रहा है।

शिव – एक ही शब्द के दो अर्थ

तो शिव शब्द “वो जो नहीं है” और आदियोगी दोनों की ही ओर संकेत करता है, क्योंकि बहुत से तरीकों से ये दोनों पर्यायवाची हैं। ये जीव, जो एक योगी हैं और वो शून्यता, जो सृष्टि का मूल है, दोनों एक ही है। क्योंकि किसी को योगी कहने का मतलब है कि उसने ये अनुभव कर लिया है कि सृष्टि वो खुद ही है। अगर आपको इस सृष्टि को अपने भीतर एक क्षण के लिए भी बसाना है, तो आपको वो शून्यता बनना होगा। सिर्फ शून्यता ही सब कुछ अपने भीतर समा सकती है। जो शून्य नहीं, वो सब कुछ अपने भीतर नहीं समा सकता। एक बर्तन में समुद्र नहीं समा सकता। ये ग्रह समुद्र को समा सकता है, पर सौर्य मंडल को नहीं समा सकता। सौर्य मंडल ग्रहों और सूर्य को समा सकता है, पर बाकी की आकाश गंगा को नहीं समा सकता। अगर आप इस तरह कदम दर कदम आगे बढ़ें, तो आखिरकार आप देखेंगे, कि सिर्फ शून्यता ही हर चीज़ को अपने भीतर समा सकती है। योग शब्द का अर्थ है मिलन। योगी वो है जिसने इस मिलन का अनुभव कर लिया है। इसका मतलब है, कम से कम एक क्षण के लिए, वो पूर्ण शून्यता बन चुका है।

शिव शब्द के दो अर्थ – योगी शिव और शून्यता – एक तरह के पर्यायवाची हैं, पर फिर भी वे दो अलग-अलग पहलू हैं। क्योंकि भारतीय संस्कृति द्वंद्व से भरी है, इसलिए हम एक पहलू से दूसरे पहलू पर आते-जाते रहते हें। एक पल हम परम तत्व शिव की बात करते हैं, तो अगले ही पल हम उन योगी शिव की बात करने लगते हैं, जिन्होंने हमें योग का उपहार दिया है।

शिव के बारे में लोगों की कल्पना!

यह अफसोस की बात है कि शिव का परिचय ज्यादातर लोगों को भारत में प्रचलित कैलेंडरों के जरिए ही हुआ है, जिसमें उन्हें भरे-भरे गाल वाले नील-वर्णी व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। उसकी वजह सिर्फ इतनी है कि कैलेंडर कलाकारों को इस चेहरे से अलग कुछ सूझा ही नहीं। अगर आप कृष्ण बनाने को कहेंगे, तो कलाकार उसके हाथ में एक बांसुरी थमा देंगे। राम बनाने को कहेंगे, तो उसके हाथ में धनुष दे देंगे। और अगर आप शिव बनाने को कहेंगे तो सिर पर चाँद बना देंगे, बस काम हो गया!

जब भी ऐसे कैलेंडर को देखता हूँ, मैं ये सोचता हूँ कि मैं कभी भी एक चित्रकार के सामने नहीं बैठूंगा। फोटो मैं कोई परेशानी नहीं, क्योंकि उसमे आप जैसे हैं वैसी ही तस्वीर आ जाती है। अगर आप शैतान की तरह दिखते हैं, तो आपका फोटो भी वैसा ही आएगा। पर शिव जैसे एक योगी के गाल इतने भरे कैसे हो सकते हैं? अगर आप उन्हें बहुत दुबला-पतला दिखाते तो ठीक होता, पर एक भरे हुए गालों वाले शिव – ये कैसे हो सकता है?


योगिक परंपरा में शिव को भगवान की तरह नहीं देखा जाता। वे एक ऐसे जीव थे, जिनके चरण इस धरती पर पड़े और जो हिमालय क्षेत्र में रहे। योगिक परम्पराओं के स्रोत के रूप में, मानव चेतना के विकास में उनका योगदान इतना जबरदस्त है कि उन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। हज़ारों साल पहले, हर उस तरीके की खोज की जा चुकी थी, जिससे मानव तन्त्र को परम संभावना में रूपांतरित किया जा सकता है। इसकी जटिलता अविश्वसनीय है। ये प्रश्न करना, कि उस समय क्या लोग इतने जटिल काम कर सकते थे? कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि योग किसी विचार प्रक्रिया या सभ्यता की उपज नहीं है। योग भीतरी बोध से आया है। उनके आस-पास क्या हो रहा था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। योग उनके भीतर से बाहर आने वाला प्रवाह था। उन्होंने बहुत ही विस्तार से हमें बताया कि मानव तन्त्र के हर मुद्ददे का मतलब क्या है और उसमें छुपी संभावना क्या है। जो भी कहा जा सकता था, वो उन्होंने इतने सुंदर और कुशल तरीकों से कहा, कि आप आज भी, उनके द्वारा कही गयी एक भी चीज़ नहीं बदल सकते। आप पूरा जीवन उसका अर्थ निकालने में बिता सकते हैं।

शिवलिंग क्या है

सद्गुरु बताते हैं कि "लिंग" का अर्थ है रूप। हम इसे रूप कह रहे हैं क्योंकि जब निराकार अस्तित्व प्रकट होना शुरू हुआ था, या दूसरे शब्दों में जब सृजन होना शुरू हुआ था, तब जो पहला रूप लिया गया था वह एक दीर्घवृत्त या एल्लिप्स का था। .....Read More

शिव पुराण

शिव पुराण एक प्राचीन ग्रन्थ है जिसमें मौलिक विज्ञान के कई पहलू शामिल हैं और यह सीमाओं को पार करने का एक शक्तिशाली साधन है। कहानियों और दृष्टांतों के रूप में प्रस्तुत, वैज्ञानिक सत्यों को व्यक्त करने का यह तरीका हमेशा से यौगिक संस्कृति की पहचान रहा है। .....Read More

नीलकंठ महादेव

सद्‌गुरु शिव के प्रतीक को नीले गले से दर्शाने के महत्व के बारे में बताते हैं कि कैसे हमारे ऊर्जा शरीर का एक निश्चित आयाम, जिसे विशुद्धि चक्र कहते हैं, वह हमारे गले के गड्ढे में स्थित है और हानिकारक प्रभावों को छानकर हमसे दूर करता है।.....Read More

नटराज शिव की प्रतिमा

शिव के अनेक रूपों में से एक है – नटराज का, यानी कलाओं के राजा। तो क्या सभी भारतीय शास्त्रीय कलाओं के जन्मदाता वही हैं? जानते हैं कि कैसे भगवान शिव द्वारा खोजे गए योगासन नृत्य मुद्राओं से गहराई से जुड़े हैं। .....Read More

शिव की तीसरी आंख

सद्गुरु उन सभी प्रमुख प्रतीकों की व्याख्या कर रहे हैं, जो पारंपरिक रूप से आदियोगी शिव का वर्णन करते हैं - त्रिशूल जिसके बारे में हम सभी जानते हैं, उनके बालों में मौजूद अर्ध-चंद्र, वह सांप जो वे अपने नीले गले में पहनते हैं, और उनके माथे पर बनी तीसरी आंख।......Read More

कैलाश

सद्गुरु समझा रहे हैं कि कैलाश को शिव का निवास क्यों कहा जाता है, ऐसा इसलिए नहीं है कि वह कैलाश के शिखर पर बैठे हैं, बल्कि इसलिए है क्योंकि उन्होंने अपना सारा ज्ञान इस पर्वत में सुरक्षित रख दिया था।.....Read More

पार्वती

शिव विवाह कथा को भारत की आध्यात्मिक कथाओं में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शिव विवाह में पार्वती के पिता शिव का वंश जानना चाहते थे। फिर शिव ने क्या जवाब दिया? कथा में बताया गया है कि शिव मौन बैठे रहे। पार्वती के पिता ने सोचा कि ये अपने कुल वंश के बारे में भी नहीं जानते। पढ़िए आगे की कथा......Read More

ओम नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय मन्त्र आपके सिस्टम को शुद्ध करता है और ध्यानमय बनाने में मदद करता है। सद्‌गुरु बता रहे हैं कि इस मंत्र का उच्चारण करने का क्या मतलब है और साथ ही समझा रहे हैं कि इसे ओम नमः शिवाय की तरह नहीं बल्की आऊम नमः शिवाय की तरह क्यों उच्चारित करना चाहिए।.....Read More

शिव विनाशक

लोग आम तौर पर रक्षा और खुशहाली के लिए ईश्वर के पास जाते हैं, लेकिन यौगिक संस्कृति में शिव को विनाशकर्ता के रूप में पूजा जाता है। आइए इस अजीब नज़रिये के पीछे की समझदारी का पता लगाते हैं।.....Read More

पूर्ण तपस्वी और गृहस्थ शिव

आदियोगी शिव एक घोर तपस्वी थे, पर वे एक गृहस्थ बन गए। वे गृहस्थ इसलिए बनें क्योंकि वे अपने ज्ञान को दुनिया के साथ साझा करना चाहते थे, और यौगिक ज्ञान को दुनिया के साथ बांटना चाहते थे।.....Read More

शिव, गणेश और पार्वती

सद्गुरु कहानी सुना रहे हैं कि किस तरह शिव ने गणेश का सिर काट दिया और बता रहे हैं कि लोकप्रिय धारणा के विपरीत, उनके सिर के बदले हाथी का नहीं, बल्कि शिव के विचित्र साथियों, जिन्हें गण के नाम से जाना जाता था, उनके सरदार का सिर लगाया गया था।.....Read More

महादेव

जानिए कि आदियोगी शिव को महादेव या सभी देवताओं में सबसे महान के रूप में क्यों जाना जाता है।.....Read More

शिव और गंगा

सद्गुरु शिव की जटाओं से गंगा के निकलने की कथा बता रहे हैं और समझा रहे हैं कि यह कहानी प्रतीक के माध्यम से क्या कहने की कोशिश कर रही है।.....Read More

नीलकंठ की कथा

आदियोगी शिव के कई नामों में से एक नीलकंठ है, या जिसका कंठ नीले रंग का हो। सद्गुरु शिव के नीले कंठ के प्रतीक को समझा रहे हैं।.....Read More

भगवान विष्णु और शिव

यहाँ शिव और विष्णु के बारे में पौराणिक कथाओं से तीन दिलचस्प कहानियाँ पेश हैं: जब शिव का घर विष्णु ने ले लिया, जब विष्णु ने शिव को मुश्किल से बचाया और अंत में, विष्णु की शिव भक्ति की एक दिल को छू लेने वाली कहानी।.....Read More

काली

सद्गुरु, शिव की छाती पर खड़ी काली के चित्र का महत्व समझा रहे हैं। वह हमें यह कहानी सुना रहे हैं कि कैसे एक बार काली ने शिव को मार दिया था और इसके पीछे का प्रतीक क्या है।.....Read More

महाशिवरात्रि

‘शिव की महान रात्रि’, महाशिवरात्रि का त्यौहार भारत के आध्यात्मिक उत्सवों की सूची में सबसे महत्वपूर्ण है। सद्‌गुरु बता रहे हैं कि यह रात इतनी महत्वपूर्ण क्यों है और हम इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।.......Read More

    Share

Related Tags

शिव तत्व

Get latest blogs on Shiva

Related Content

शिव ने मार्कण्डेय को मरने से कैसे बचाया?