Watch Archived Webstream
1 मार्च 2022, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक
इस सीधे प्रसारण को अपनी भाषा में देखें
महोत्सव के कार्यक्रम की समय-सारिणी देखें
- 6:10 PM
-
6:10 PM पंच भूत क्रिया
- 6:40 PM
-
6:40 PM लिंग भैरवी महा आरती
- 10:50 PM
-
10:50 PM सद्गुरु के साथ सत्संग और मध्यरात्रि ध्यान
- 12:15 AM
-
12:15 AM आदियोगीi दिव्य दर्शनम
- 12:30 AM to 2:15 AM
-
12:30 AM to 2:15 AM सद्गुरु के साथ सत्संग और प्रश्नोत्तर, शम्भो ध्यान
- 3:35 AM
-
3:35 AM ब्रह्म मुहूर्त जप
-
रात भर चलने वाले प्रदर्शन
सीधे प्रसारण के दौरान अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मुझे भारत के समय के अनुसार या मेरे समय क्षेत्र के अनुसार समय का पालन करना चाहिए? उदाहरण के लिए, क्या मुझे मध्य रात्रि ध्यान अपने टाइमज़ोन के अनुसार करना चाहिए या भारत के समय अनुसार करना चाहिए?
कृपया अपने समय क्षेत्र के समय का पालन करें। आप अपने समय क्षेत्र के समय के अनुसार शाम 6 बजे से कुछ मिनट पहले कार्यक्रम देखना शुरू कर सकते हैं। मध्य रात्रि मेडिटेशन आपके टाइमज़ोन में मध्य रात्रि से बीस मिनट पहले शुरू किया जाना चाहिए।
प्रसारण अचानक से बंद हो गया। मैं क्या करूं?
हम यू ट्यूब द्वारा सीधा प्रसारण दिखा रहे हैं। मोबाइल या कंप्यूटर पर इसे देखने में आमतौर पर कोई समस्या नहीं होती है। यदि आपको कोई समस्या आती है, तो आपके इन्टरनेट के नेटवर्क में या आपके ब्राउज़र में समस्या होने की संभावना है। इसे ठीक करने के लिए कुछ विकल्प हैं:
1. अपने ब्राउज़र को रिफ्रेश करें (रिफ्रेश चिन्ह पर क्लिक करें या एफ 5 बटन दबाएँ)
2. एक अलग ब्राउज़र में इसे देखने की कोशिश करें। प्रचलित ब्राउज़र जैसे फ़ायरफ़ॉक्स, क्रोम या सफारी सबसे अच्छा काम करते हैं। कृपया सबसे नया ब्राउज़र संस्करण(वर्शन) प्राप्त करने का प्रयास करें।
3. सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट काम कर रहा है, और इसकी स्पीड कम से कम 512 के.बी.पी.एस. है।
4. यदि इनसे आपकी समस्या का समाधान नहीं होता, तो कृपया पृष्ठ के निचले भाग में चैट सुविधा का उपयोग करें। हम तकनीकी मुद्दों को हल करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
सीधा प्रसारण देखने के अन्य तरीके क्या हैं?
हम यू ट्यूब और फेसबुक में सीधा प्रसारण कर रहे हैं। यह कई टीवी चैनलों में भी सीधा प्रसारित किया जायेगा।
सीधा प्रसारण किन भाषाओं में उपलब्ध है?
वेबस्ट्रीम अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बंगला, रूसी, स्पेनिश, फ्रेंच, पुर्तगाली और सरलीकृत चीनी में उपलब्ध है।
क्या यह प्रसारण एच.डी. (हाई डेफिनेशन) में है?
हाँ। इस पेज पर यूट्यूब वेबस्ट्रीम पूर्ण एच.डी. (1080p) में उपलब्ध है।
सीधे प्रसारण के बाद क्या कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होगी?
कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग सीमित समय के लिए उपलब्ध है। यह रिकॉर्डिंग यू ट्यूब की प्लेलिस्ट के रूप में उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान भी, हम पूर्ण हों चुके प्रदर्शनों के रिकॉर्ड संस्करण के लिंक प्रदान करेंगे। अगर आप कार्यक्रम के दौरान इन्हें देखना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर प्लेलिस्ट में नए रिकॉर्ड किये गए वीडियो देखने के लिए पेज को रिफ्रेश करना पड़ सकता है।