नई रिलीज़

यूथ एंड ट्रुथ : अनप्लग विद सद्‌गुरु

‘युवा, जीवन ऊर्जा का सबसे उल्लासमय स्तर है। सत्य वह है जो जीवन के सभी स्तरों पर काम करता है। एक महत्वपूर्ण सत्य यह है कि अगर युवाओं में जरूरी स्पष्टता और संतुलन लाया जाए, तो वे दुनिया के लिए जबरदस्त फायदेमंद हो सकते हैं। ‘यूथ एंड ट्रुथ’ युवाओं के जीवन में सत्य को लाने की एक कोशिश है।’ - सद्‌गुरु

सद्‌गुरु की नई किताब – ‘यूथ एंड ट्रुथ : अनप्लग विद सद्‌गुरु’ मार्च 2022 में रिलीज होगी।

इस किताब में अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में सद्‌गुरु के यूथ एंड ट्रुथ कार्यक्रमों में हुई पाँच वार्ताएँ शामिल हैं। विद्यार्थियों ने सद्‌गुरु से आज के युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने ज्वलंत सवाल पूछे हैं। सद्‌गुरु ने युवाओं को जरूरी स्पष्टता और नज़रिए से सशक्त बनाने के लिए यूथ एंड ट्रुथ आंदोलन तैयार किया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ।  

यह किताब एक व्यावहारिक और जरूरी मार्गदर्शिका है जो युवा पीढ़ी को अपनी पूर्ण क्षमता पाने और भावी नेता बनने में सक्षम बनाएगी। इसमें वास्तविक जीवन के अलग-अलग विषयों, जैसे कॉलेज, व्यसन, माता-पिता, रोमांस, रिश्ते, कामुकता या कैरियर से जुड़े मुद्दों पर सद्‌गुरु की सलाह और गहन ज्ञान होगा।

इस किताब के प्रकाशक हार्पर कॉलिंस इंडिया हैं। 

अभी ऑर्डर करें Amazon.in, Flipkart.com, या Ishalife.com