अटूट दर्द और अतिशय सुख में
अति-उत्साह और संतुलन में
भीतरी तंत्र के विज्ञान के ज्ञान ने
एक पल के लिए भी
कभी नहीं किया मुझे निराश
जीकर एक अति-अनुशासित जीवन
पूरी बेफिक्री के साथ
देखा है मैंने चोटी, घाटी और मैदान
फिर भी क्यों हूँ यहाँ अब भी।
सिर्फ देने के लिए प्रेम
आपको, आपको और आपको
और प्रेम उन सबको भी
जो चल हैं, अचल हैं
भाव-विह्वल कर देने वाला प्रेम
जो मिला है आप सब से
रहूँगा सदा आभारी
आपके प्रेम में लिपटे रहने के लिए।
कहाँ हैं ‘आप’ और ‘मैं’
उस पल से
जब से खो गया आपमें मैं।