घटनाक्रम

जागृति की एक यादगार रात: ईशा में सद्‌गुरु के साथ तीसवीं महाशिवरात्रि

ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का तीसवाँ समारोह - भक्ति, संस्कृति और आनंद से भरी हुई एक अद्भुत रात थी। भारतीय आध्यात्मिक कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार को मनाने के लिए दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यह रात आदियोगी, सद्‌गुरु और भारत के आदरणीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले अन्य सम्मानित अतिथियों की तेजमयी उपस्थिति से प्रकाशित थी।

गहन मंत्रों, मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों और जीवंत उत्सव की इस दृश्य यात्रा का आनंद लीजिए जो आदियोगी शिव को समर्पित इस असाधारण रात्रि की निशानी हैं।सद्‌गुरु द्वारा कराए गए शक्तिशाली ध्यान से लेकर लगातार चलने वाले नृत्य और संगीत तक - उन सभी क्षणों का आनंद लीजिए जिन्होंने ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2024 को एक रूपांतरणकारी अनुभव बनाया।

सद्‌गुरु और भारत के आदरणीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का आगमन।

‘योगी शिव महादेव’ के मंत्रोच्चारण के बीच सद्‌गुरु, श्री जगदीप धनखड़ और अन्य सम्माननीय अतिथि महाशिवरात्रि 2024 के औपचारिक आरंभ के लिए मंच पर पधारे।

भारत के आदरणीय उपराष्ट्रपति ईशा में महाशिवरात्रि के वातावरण में पूरी तरह डूबे हुए।

सद्‌गुरु ने राष्ट्रगान शुरू किया जिसमें सभी शामिल हुए।

ईशा योग केंद्र में रात भर चलने वाले महाशिवरात्रि के उत्सव में आदियोगी के आसपास बड़ी मेहनत से की गई साज-सज्जा में शिव के एक निवास स्थान काशी की स्पष्ट झलक मिली।

महाशिवरात्रि की रूपांतरण करने वाली शक्ति को समझते हुए सद्‌गुरु ने एक शक्तिशाली संदेश दिया, जिसमें उन्होंने हमारे सामूहिक विकास की आवश्यकता पर बल दिया: “आज इस धरती पर मनुष्य का तीव्र विकास सबसे बड़ी जरूरत है। महाशिवरात्रि की रात इस प्रक्रिया को तेज करने में सहायक है। आप इसके द्वारा प्रदान की गई सभी संभावनाओं के लिए उपलब्ध रहें।” -सद्‌गुरु

महाशिवरात्रि की इस रात में हजारों लोगों ने आदियोगी की उपस्थिति का आनंद लिया।

सद्‌गुरु ने इस शक्तिशाली रात्रि के महत्व पर एक अंतर्दृष्टि साझा की, ‘महाशिवरात्रि किसी के लिए अपनी सीमाओं को खत्म करने और प्रकृति की असीमता को अनुभव करने का एक अवसर है, जो हर मनुष्य में एक बीज की तरह है।’

सद्‌गुरु ने हर हर महादेव का जय घोष किया।

लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि के उत्सव में शामिल हुई।

तमन्ना ने बड़े प्रेम से भक्तों को महा अन्नदानम की सेवा दी।

सोदाफ बेरूत ने एक जीवंत प्रदर्शन के साथ लेबनान के सार को महाशिवरात्रि के उत्सव में शामिल किया, जिसमें पारंपरिक पूर्वी संगीत का प्रदर्शन था, जो उनकी मातृभूमि की स्थाई उत्सव-भावना को दिखाता है।

शंकर महादेवन ने महाशिवरात्रि पर ॐ नमः शिवाय गाया।

संदीप नारायण एवं पृथ्वी गंधर्व ने अपने गीतों के साथ कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

सद्‌गुरु ने स्नेहपूर्ण शब्दों में अपने हृदय के उद्गार और आशीर्वाद व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरी कामना और आशीर्वाद है कि शिव की यह महान रात्रि आपकी जागृति की महान रात्रि हो। क्योंकि मनुष्य ऐसी एकमात्र प्रजाति है जो इस सौभाग्य को जान सकती है।”

सद्‌गुरु ने सभी उपस्थित लोगों एवं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम देख रहे लाखों लोगों को शक्तिशाली मध्यरात्रि ध्यान कराया।

सद्‌गुरु ने महाशिवरात्रि के सार को बताते हुए एक गहन विचार साझा किया, “महाशिवरात्रि उस विशाल शून्य का अनुभव करने की संभावना देती है जिसमें सारी सृष्टि का स्रोत विद्यमान है।”

रात भर चलने वाले इस उत्सव में सबसे अद्भुत है - भव्य महाआरती, आदियोगी को अग्नि का अर्पण, जिसे सद्‌गुरु के अर्धरात्रि ध्यान के बाद किया गया। ध्यान की गहरी शांति ने एक तरह से जीवंत अग्नि नृत्य के लिए मंच सजा दिया, जो भीतरी शांति के उत्साह पूर्ण जीवन के उत्सव में बदलने का रूपक है।

पूजा हेगड़े आदियोगी को देखकर अवाक रह गईं।

धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट का सेव सॉइल तमिल और हिंदी रैप शिव की इस महान रात्रि को मनाने वाले हर व्यक्ति के साथ गूंज उठा और निश्चित तौर पर उनके साथ भी जो दुनिया में मरती हुई मिट्टी को फिर से जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीटबॉक्सर आर्यन और चंदन ने प्रोजेक्ट संस्कृति के साथ मिलकर एक अद्भुत संयुक्त प्रस्तुति दी।

सूफी लोक गायक मुरा लाला मारवाड़ा ने साउंड ऑफ़ ईशा के साथ लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संदीप नारायण एवं ईशा संस्कृति के बच्चों ने अपनी संगीत-प्रस्तुतियों से लाखों लोगों के दिलों को छू लिया।

रात भर चलने वाली इस महाशिवरात्रि की लाइव प्रस्तुति में गुरदास मान के ‘बम भोले’ ने पूरी दुनिया के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सद्‌गुरु ने 50 लाख रुद्राक्ष को प्रतिष्ठित किया जिसे भारत भर से भक्त नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। जिन्होंने पंजीकरण किया है, उन्हें एक सरल आध्यात्मिक अभ्यास में दीक्षित होने का और शिव की कृपा के प्रति अपनी ग्रहणशीलता को बढ़ाने का अवसर मिला है।

पैराडॉक्स की ‘बम लहरी’ की उत्तेजक प्रस्तुति ने दशकों में उत्साह की लहर फैला दी।

जाने माने एमटीवी हस्टल 2.0 के प्रतिभागी पैराडॉक्स की ‘भोला नाचे’ प्रस्तुति में सद्‌गुरु भी मस्ती में नाचते हुए शामिल हुए।

पवनदीप राजन ने आदियोगी गीत की अद्भुत प्रस्तुति दी।

उदयपुर की एचआरएच ग्रुप ऑफ़ होटल के निदेशक लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महाशिवरात्रि की शक्तिशाली ऊर्जा का आनंद लिया और ‘इस शुभ रात पर हमारी आत्माओं को परमात्मा के साथ जोड़ने के लिए’ सद्‌गुरु का धन्यवाद कहा।

महालिंगम वीएम की ऊर्जावान संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को सुबह के समय थिरकने पर मजबूर कर दिया।

सद्‌गुरु ने रात भर चलने वाले इस उत्सव को ‘शिव शंभो’ के शक्तिशाली जाप के साथ विराम दिया।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने बेंगलुरु के सद्‌गुरु सन्निधि में रात भर चलने वाले दूसरे महाशिवरात्रि उत्सव में भी आदियोगी की आनंदपूर्ण उपस्थिति में नृत्य, संगीत, ध्यान करते हुए भाग लिया।