ईशा रेसिपी

मैंगो कैरामेल नट पारफे

सामग्री:

आम : 2 (बड़े)
नारियल का दूध : 1 कप (या अपनी पसंद का किसी दूसरे मेवे का दूध)
नारियल दही : 2 कप (या यदि पसंद हो तो सामान्य दही/योगर्ट)
शहद : 2 चम्मच (या स्वादानुसार)
अखरोट : 1 कप (आधे भाग या टुकड़े)
गुड़ : ¼ कप (या भूरी गन्ना चीनी)
मक्खन (या घी) : 1 बड़ा चम्मच (अनसाल्टेड)
सेंधा नमक : 1 चुटकी (या स्वादानुसार)

वैकल्पिक टॉपिंग:
1 पैशन फ्रूट
ताजा आम के टुकड़े
अखरोट

विधि:

1. आम को छीलकर काट लीजिए।

2. एक ब्लेंडर में कटे हुए आम और नारियल का दूध डालिए।

3. मिश्रण में शहद मिलाइए।

4. जब तक सभी पूरी सामग्री मिलकर एकसार न हो जाए और मिश्रण चिकना और मलाईदार न हो जाए, तब तक तेज गति से ब्लेंड करें। यदि स्मूदी बहुत गाढ़ी है, तो इसमें थोड़ा और नारियल का दूध मिला लीजिए जब तक आपको मनचाहा गाढ़ापन न मिल जाए। स्मूदी को चखिए और यदि जरुरी हो तो मीठा करने के लिए और शहद मिला लीजिए।

कारमेलाइज़्ड अखरोट के लिए:

1.अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए।

2. एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम-धीमी आंच पर गर्म करें। पैन में गुड़ को थोड़ी मात्रा में पानी के साथ रखें। पानी बस इतना ही डालें कि गुड़ घुल जाए और उसे जलने से बचाए।

3. जैसे ही गुड़ पिघलने लगे, इसमें मक्खन और अखरोट डालें। मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि अखरोट पर अच्छी तरह से गुड़ का लेप लग जाए और मिश्रण जले नहीं।

4. एक बार जब मेवे कारमेलाइज हो जाएं, तो उन्हें पर्चमेंट पेपर पर रख लें। उन्हें स्पैटुला या चम्मच से तुरंत अलग कर दें ताकि गुच्छे न बनने पाएँ।

5. नट्स को ठंडा होने दें, कोटिंग को सेट होने का समय दें, जिसमें लगभग 5-7 मिनट का समय लगना चाहिए।

दही/योगर्ट की परत के लिए:

  • दही/योगर्ट में शहद मिलाएं और तब तक मिलाएं जब तक मिश्रण एक चिकने, मलाईदार गाढ़ेपन तक न पहुंच जाए।

वैकल्पिक टॉपिंग के लिए:

1. पैशन फ्रूट को आधा काट लें, चम्मच से बीज निकाल लें और एक तरफ रख दें।

2. अतिरिक्त आम को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लीजिए।

परोसना

1. आम की स्मूदी, दही और अखरोट को गिलासों में एक-एक करके परत बनाते हुए डालें।

2. अगर चाहें तो पारफै के ऊपर वैकल्पिक टॉपिंग जैसे पैशन फ्रूट के बीज, आम के टुकड़े और अखरोट के टुकड़े डालें।

3. बेहतरीन स्वाद और बनावट के लिए ट्रॉपिकल मिठाई को तुरंत परोसें।