ईशा योग केंद्र में सद्गुरु दर्शन
प्राकृतिक जड़ता से उबरना
24 दिसम्बर 2022
इस गहन बातचीत में सद्गुरु ने उस भीतरी आयाम को विकसित करने की बात की जो लेन-देन से परे है। उन्होंने मार्गड़ी मास (तमिल कैलेंडेर का महीना जो मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी के बीच पड़ता है) के महत्व पर भी बात की जब पृथ्वी, सूर्य के सापेक्ष अपने उत्तरी पथ में प्रवेश करती है। साथ ही सद्गुरु ने यह भी बताया कि कैसे यह समय इंसान में जड़ता को बढ़ाता है।
श्री वेंकटेश्वरा भक्ति चैनल द्वारा सद्गुरु का साक्षात्कार
अदियोगी का कालजयी महत्व
25 दिसम्बर 2022
तेलगु के प्रमुख भक्ति चैनल SVBC के पत्रकारों ने ईशा योग केंद्र आकर सद्गुरु से बात की। ये बातचीत एक गुरु की भूमिका के बारे में थी जो इन बातों के साथ और गहन होती गई कि अदियोगी पहले गुरु कैसे बने और वे आने वाले समय में भी कैसे अपने दिए गए तकनीकी समाधानों की वजह से महत्वपूर्ण बने रहेंगे।
प्रसून जोशी की सद्गुरु के साथ बातचीत
जागरूकता से जादू तक
30 दिसम्बर 2022
मशहूर कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने सद्गुरु के साथ जागरूकता, प्राणप्रतिष्ठा, भूत शुद्धि जैसे विषयों पर बातचीत की। बातचीत में दिलचस्प मुद्दा यह भी था कि लोग कैसे जीवन के जादू को तर्कों की कसौटी पर कसने की मूर्खतापूर्ण कोशिश करते हैं। इस खुली चर्चा में क्वांटम उलझन से निष्कर्म होने तक के मुद्दों पर बात हुई। उत्तराखंड में एक साधु से मिलने की घटना के बारे में भी प्रसून ने बताया।
नव वर्ष की संध्या पर सद्गुरु सत्संग
एक अच्छी शुरुआत हो रही है
31 दिसम्बर 2022
ईशा योग केंद्र में स्वयंसेवक, साधनपद प्रतिभागी, हठ योग शिक्षक-प्रशिक्षु (ट्रेनी टीचर), अतिथि और आश्रम में रहने वाले लोग – सभी ने नए साल की संध्या पर सद्गुरु की उपस्थिति में सत्संग का आनंद लिया। सद्गुरु ने समय की प्रकृति के बारे में समझाते हुए बड़े ही प्रभावशाली और प्रेरक तरीक़े से बताया कि हर एक क्षण को एक उत्सव की तरह क्यों जीना चाहिए। उन्होंने फिर दोहराया कि 2023 प्राण-प्रतिष्ठाओं का वर्ष होने वाला है और कैसे लोग इस संभावना का हिस्सा बन सकते हैं।
ईशा योग केंद्र में मीडिया रिट्रीट
सद्गुरु के साथ अगले दशक के परिवर्तनों की पड़ताल
4-5 जनवरी 2023
मीडिया के लोगों के लिए दो दिन की विशेष रिट्रीट का आयोजन किया गया। जब सद्गुरु ने इस समूह को संबोधित किया तो उन्होंने भारत के लिए अगले दशक में आने वाली असीम संभावनाओं और महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर बात की। पत्रकारों से भरे कमरे में, जैसी अपेक्षा की जा सकती थी, सवालों के ढेर थे, जिनका सद्गुरु ने बड़ी स्पष्टता और जोश से उत्तर दिया और श्रोताओं को गहराई तक प्रेरित किया।
सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर के लिए रिट्रीट
जागरूकता के साथ दुनिया को प्रभावित करना
6-7 जनवरी 2023
सद्गुरु, ईशा योग केंद्र में दो दिन की योग रिट्रीट के लिए पूरी दुनिया से आए हुए सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से मिले। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की दुनिया को बदल देने की क्षमता पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि ये इतिहास में एक अद्वितीय अवसर है जब व्यक्ति को प्रभाव पैदा करने के लिए शक्ति और पद के पारंपरिक रूपों की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने चरित्र निर्माण, ध्यान के समय आने वाले रचनात्मक विचार और पूर्णता के अर्थों से जुड़े सवालों का उत्तर दिया।
मुंबई में सद्गुरु के साथ सड़क सुरक्षा अभियान
सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना
9 जनवरी 2023
नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग के केन्द्रीय मंत्री, मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन, कवि और मार्केटिंग विशेषज्ञ प्रसून जोशी, ‘सेव लाइफ फाउंडेशन’ के सीईओ पियूष तिवारी और सद्गुरु ने मुंबई में साथ आकर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। सद्गुरु ने सड़क सुरक्षा अभियान के इरादे और कोशिशों की सराहना की और साथ ही इस बारे में बात की कि कैसे नागरिक और सरकार मिलकर भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक कदम उठा सकते हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के लिए लीडरशिप प्रोग्राम
देश का प्रशासन जागरूकता के साथ
16-18 जनवरी 2023
सद्गुरु ने विशेष लीडरशिप कार्यक्रम के लिए ईशा योग केंद्र आए भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रमुख नौकरशाहों से खुलकर बातचीत की। बातचीत अनेक विषयों पर हुई जिनमें शामिल था – वह क्या है जो इंसान को धरती की सबसे बड़ी शक्ति बनाता है, ध्यान देने का महत्व और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जागरूकता के साथ प्रतिक्रिया देने का महत्व।