ईशा रेसिपी

कद्दू का मलाईदार सूप

सामग्री:

कद्दू : 1 (बड़ा)

जैतून का तेल : 4 बड़े चम्मच

अदरक : 1 छोटा टुकड़ा

पिसा धनिया : 1 छोटा चम्मच 

पिसा जीरा : 1 छोटा चम्मच 

पिसी हल्दी : 1 छोटा चम्मच 

सब्जियों का झोल : 2 कप

मेपल सिरप : 1-2 बड़े चम्मच (या गुड़ स्वादानुसार)

नारियल का दूध या गाढ़ी मलाई : 1 कप

नमक और ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च : स्वादानुसार 

सजावट के लिए :

हरे कद्दू के बीज : ¼ कप

ताज़ी मलाई 

ताज़ी धनिया पत्ती या पार्सले

विधि: 

1) कद्दू को छील लें, आधा काटकर चम्मच से इसके बीज निकाल दें और इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें। ताज़े अदरक के एक छोटे टुकड़े को छीलकर कद्दूकस कर लें या छोटा-छोटा काट लें।

2) सब्जियों का झोल तैयार करके किनारे रख लें।

3) आधा चम्मच जैतून के तेल में बारीक कटे अदरक को भून लें और किनारे रख लें।

4) बाकी बचे जैतून के तेल को एक भारी कड़ाही में मध्यम आंच पर गर्म करें।

5) इसमें कद्दू के चौकोर कटे टुकड़ों को 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।

6) अब इसमें धनिया, जीरा, हल्दी और अदरक मिलाकर 2 मिनट तक भूनें।

7) अब सब्जियों का झोल डाल दें और गुड़ या मेपल सिरप मिलाकर उबलने दें।

8) आंच को धीमा करके 20 मिनट या कद्दू के नर्म होने तक पकने दें।

9) आंच से हटाकर ठंडा करने के लिए रख दें।

10) ब्लेंडर की मदद से सूप को चिकना होने तक पीस लें।

11) नारियल का दूध या मलाई मिलाकर चलाएं और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च मिलाएं ।

12) सूप को धीमी आंच पर एक बार फिर पकाएं, अच्छे से गर्म होने तक लगातार चलाते रहें।

13) कद्दू के बीज अलग बर्तन में मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक खुशबू न आने लगे। अब इन्हें एक कटोरे में निकाल लें ।

14) सूप को कद्दू के बीजों, मलाई और ताज़ी धनिया पत्ती से सजाएँ और गरमागरम परोसें।