अगस्त 2021

खानाबदोशी की लालसा

अंतहीन सड़कों से गुज़रते हुए 
लुढ़कते बढ़ते पहिए
खुद को घिसकर पूरा करते हैं
लालसा हमारी खानाबदोशी की।

जंगल, मैदान, रेगिस्तान, पहाड़
और समुद्र-तट - ये सभी नज़ारे
चाहे हो जाएँ धुँधले 
पर रहते हैं मानस पर अंकित
और बदलते हैं हमारा जीवन,
इस धरती के आनंददायक दृश्यों
और प्राकृतिक आश्चर्यों की
समृद्ध नक्काशी से।

खानाबदोशी की लालसा
रखती है आपको हमेशा दूर
उस पागलपन से
जो बना देता है इंसान को
साजो-सामान का ढेर।
- सद्‌गुरु

इसे साझा करें