दिसंबर 2023

पूर्ण विराम

जब बहती है जीवन की रसधार
हिमशिखरों की पिघलती हिमशिलाओं से
कलकल करती पहुँचती है
खनिजों को समेटे धरती की दरारों तक
फूट पड़ता है जीवन और उग आते हैं तृण।

माँ वसुधा ने दिया है हमें भरपूर अद्भुत,
अविश्वसनीय जल-निकाय
कुछ असंभव सी जगहों पर भी
ताकि फल-फूल सके धरा पर हर जीवन।

पर मानव जाति मिला रही है
ग्रहणीय और त्याज्य को
(उन सबको जो हैं ग्रहण योग्य
और जो हैं त्यागने योग्य)
बड़े पैमाने पर निर्मित तंत्र
उगल रहे हैं
उस हवा में जिसमें लेते हैं हम साँस
उस पानी में जिसे पीते हैं हम
उस भोजन में जिसे खाते हैं हम
और उस मिट्टी में - जो स्रोत है इन सबका।

कर रही है दूषित
जीवन और इसके स्रोत को
हर व्यक्तिगत चाहत
रोकने को धरती की
और छोड़ने की निशाँ अपने पैरों के
जो लगा सकता है पूर्ण विराम
मानव जीवन के खेल पर
नहीं है वह दिन दूर।

इसे शेयर करें