सामग्री
काली दाल (अथवा आपकी पसंद की कोई भी दाल) : 1 कप
टमाटर : 750 ग्राम (2 कप छिले और मसले हुए टमाटर)
नींबू का रस : 1 बड़ा चम्मच
काला नमक (अथवा आपकी पसंद का कोई भी नमक) : 1/2 छोटा चम्मच
लाल शिमला मिर्च : 2
अखरोट : 1/4 कप
ऑलिव ऑइल : 1.5 चम्मच
सूखा ऑरेगैनो : 1 छोटा चम्मच
सूखा थाइम : 1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक : 1.5 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर : स्वादानुसार (ताजी पीसी हुई)
टमाटर का पेस्ट : 150 ग्राम
सब्जियों का सूप : 3 कप
पास्ता : 400 ग्राम (आपकी पसंद का)
सजावट के लिए (वैकल्पिक)
पार्सले या बेसिल: ताज़ी कटी हुई
विधि
- 1. दाल को रात भर पानी में भीगने दीजिए।
- 2. टमाटर को धोकर उबलते पानी में 1 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। फिर ठन्डे पानी में धो लीजिए। छिलका निकाल दीजिए। डंढल निकालकर मध्यम आकार का काट लीजिए।
- 3. टमाटर को बड़े सॉसपैन में रखकर मध्यम गरम आंच पर रख दीजिए जिससे कि वो उबलने लगे। आधा छोटा चम्मच नमक डालिए। लगातार हिलाते रहिए और 5 मिनट तक पकाइए जिससे वह नरम हो जाए। फिर टमाटर को छोटे टुकड़ो में मसलिए। एक बड़ा चम्मच निम्बू का रस मिलाइए और दोबारा मिलाकर एक तरफ रख दीजिए।
- 4. शिमला मिर्च को धोकर साफ़ कीजिए। फिर छोटे टुकड़ो में काटकर एक तरफ रख दीजिए।
- 5. आखिर में अखरोट काट लीजिए। उसे भी एक तरफ रख दीजिए।
- 6. एक पैन या कढ़ाई में ओलिव आयल गरम कीजिए। जब गर्म हो जाए तो कटी हुई शिमला मिर्च डालकर एक चुटकी नमक डालिए। लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक पकाइए। आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी डालकर हिलाइए।
- 7. थाइम, ऑरेगैनो, 1.5 छोटा चम्मच नमक और स्वादानुसार काली मिर्च डालें। लगातार हिलाते हुए 1 मिनट तक पकाइए।
- 8. टमाटर के पेस्ट को लगातार हिलाते हुए 2-3 मिनट होने तक (केरेमेलाइज़ होने तक) पकाएँ, जब तक उसका रंग थोड़ा गहरा न हो जाए।
- 9. अब सब्ज़ियों के सूप को डालकर अच्छे से मिलाइए। उसके बाद भीगी हुई दाल और कटे हुए अखरोट मिलाइए। पूरे मिश्रण को दोबारा अच्छे से मिलाइए।
- 10. मिश्रण को उबलने तक पकाइए। फिर आंच को कम कर दीजिए। अब मिश्रण को 20 मिनट तक पकने दीजिए। याद रखिए आपको बीच-बीच में हिलाते रहना है।
- 11. उसके बाद मसले हुए टमाटर डालिए। इसको धीमी आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए 15-20 मिनट तक या फिर दाल के नरम होने तक पकने दीजिए। दाल नरम होनी चाहिए लेकिन पूरी तरह गलनी नहीं चाहिए। अगर मिश्रण बहुत सूख जाए तो जलने से बचाने के लिए थोड़ा पानी डालिए।
- 12. जब सॉस उबल रही हो, उसी समय एक बड़े बर्तन में पानी उबालिए। थोड़ा नमक डालिए। जब पानी उबलने लगे तो पास्ता डालिए और गाढ़ा होने तक पकाइए। 1 कप पानी अलग रखकर बाकी पानी निथार लीजिए। यह 1 कप पानी बाद में काम आएगा।
- 13. अब बोलोनेस सॉस का स्वाद देखिए। नमक और काली मिर्च का स्वाद अगर कम लगें तो थोड़ी और मिला लीजिए। अगर सॉस बहुत खट्टा लगे तो एक चुटकी शक्कर या गुड़ डाल दीजिए।
- 14. सर्व करने से पहले बोलोनेस सॉस में पास्ता मिलाइए अच्छे से हिलाइए जिससे पास्ता पूरी तरह से सॉस में लिपट जाए।
- 15. सजावट के लिए ताज़ी पार्सले या बेसिल डालिए। अब गरमा-गरम परोसिए।