सामग्री:
बादाम : 1 ¾ कप (भीगे व कटे हुए)
आटा : 3 बड़े चम्मच
1 संतरे का बारीक कसा हुआ छिलका : लगभग 2 बड़े चम्मच
नमक : ¼ छोटा चम्मच (बारीक पिसा हुआ)
नारियल चीनी (पाम शुगर, गुड़ या गन्ने की चीनी): ¾ कप
मलाई : 4 बड़े चम्मच (ताज़ी)
मक्खन : 5 बड़े चम्मच (बिना नमक का)
प्राकृतिक वनीला एक्स्ट्रैक्ट: ½ छोटा चम्मच
नमक : 1 चुटकी
चॅाकलेट कोटिंग के लिए (इच्छानुसार):
सेमीस्वीट चॅाकलेट: 50-100 ग्राम
विधि:
- फ्लोरेन्टाइन्स के लिए:
- 1. एक सूखे तवे में कटे हुए बादाम रखिए। धीमी आंच पर तवे को हिलाते हुए और लकड़ी के चम्मच से लगातार चलाते हुए तब तक सेंकिए जब तक बादाम सुनहरे न हो जाएँ और खुशबू न आने लगे। अब इन्हें अलग रख लीजिए।
- 2. धीमी आंच पर आटे को खुशबू आने तक थोड़ा सा भूनिए।
- 3. एक तवे को धीमी आंच पर गर्म करें। उसमें मक्खन को पिघलने तक गर्म करें और फिर तवे को आंच से उतार लें।
- 4. इसे आटे में धीरे धीरे मिलाएं। ध्यान रहे गाँठ न बनने पाए।
- 5. नारियल चीनी (या अपनी पसंद की कोई भी मिठास), ताज़ी मलाई, संतरे का छिलका मिलाएं। मिश्रण को मध्यम आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें जब तक मिश्रण उबलने न लगे और नारियल की चीनी पूरी तरह न घुल जाए। मिश्रण को एक मिनट तक उबलने दें।
- 6. अब मिश्रण को आँच से उतार लें और उसमें वनीला एसेंस मिलाएं। फिर इसमें भुने हुए बादाम मिलाकर धीरे धीरे चलाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- 7. मिश्रण के गोले लेकर हर एक फ्लोरेन्टाइन को समतल सतह पर चपटा कर लें जिससे ये सामान रूप से सेंके जा सकें।
- 8. एक बड़े नॉन स्टिक तवे को धीमी आंच पर गर्म करें।
- 9. तवे पर मक्खन लगा कर ग्रीसिंग कर लें। 3 -4 फ्लोरेन्टाइन तवे पर एक दूसरे से 1-1 इंच की दूरी पर रखें। तवे को ढक्कन से ढँक दें।
- 10. फ्लोरेन्टाइन्स को धीमी आंच पर तब तक सेंके, जब तक ये तली से कुरकुरे न हो जाएँ। फिर तवे से हटाकर ठंडा होने दें।
- 11. बाक़ी फ्लोरेन्टाइन्स को भी इसी तरह से सेकें।
- चॅाकलेट कोटिंग के लिए:
12. चॅाकलेट को पिघलाने के लिए एक कटोरे में रखकर उबलते पानी के ऊपर रखें। पिघलने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर फ्लोरेन्टाइन्स के नीचे फैला दें। एक कांटे की सहायता से चॅाकलेट में तरंगों का आकार बना दें।
- 13. अब फ्लोरेन्टाइन्स को एक वायर के रैक पर चॅाकलेट की सतह ऊपर करके रख दें जिससे चॅाकलेट सेट हो सके।