ईशा रेसिपी

क्रीमी जामुन-बादाम डिप

सामग्री:

बादाम – 100 ग्राम

जामुन – 80 ग्राम

चीनी या शहद – 2 बड़े चम्मच

जायफल पाउडर – 1 छोटा चम्मच

मिर्च – डेढ़ छोटे चम्मच

नमक - एक चुटकी

नींबू का रस - स्वादानुसार


विधि:

  1. बादाम को एक या दो मिनट तक उबलते पानी में डालें, फिर उन्हें हटाकर तुरंत उन पर ठंडा पानी डालें।
  2. बादाम को छील लें।
  3. छीले हुए बादाम को एक कप पानी के साथ ब्लेंडर में डालें और एक मिनट तक हाई स्पीड पर ब्लेंड कर लें।
  4. मलमल के कपड़े या बारीक छलनी की मदद से बादाम दूध से गूदा छानकर अलग कर लें।
  5. अब बीज निकालकर जामुन को ब्लेंडर में डालें।
  6. छाने हुए बादाम दूध को फिर से ब्लेंडर में डालें, उसमें जायफल पाउडर, मिर्च, नमक और चीनी/शहद मिलाएं।
  7. एक मिनट तक लो स्पीड पर ब्लेंड करें।
  8. इस समय आप सही गाढ़ेपन के लिए थोड़ा पानी मिलाकर फिर ब्लेंड कर सकते हैं।
  9. चखकर नमक का अनुपात ठीक करें और नींबू का रस स्वादानुसार मिला लें।

टिप: इस नमकीन और चटपटी डिप को किसी भी भोजन के साथ परोसा जा सकता है। आप कई ताज़ी सब्जियों जैसे खीरा, अजवायन, शिमला मिर्च, चेरी टमाटर, ब्रोकली या गाजर के साथ भी यह डिप परोस सकते हैं।