मई 2024

मैं एक, आप लाखों

मैं बस एक हूँ और आप लाखों 
कैसे कर सकता हूँ बराबरी आप के प्यार की।
बस अभिभूत हूँ मैं आपके प्रेम से
हाँ, मैं रहता आनंदित किसी के बिना भी
पर तब मैं होता एक ऐसा दीपक
जिसके प्रकाश की नहीं होती जरूरत किसी को।
तब मैं जंगल का वो फूल होता
जिस पर ध्यान देता ना कोई पक्षी ना ही भौंरा
बेशक जीवन फिर भी चमकता और महकता।

जलकर फैलाना आनन्द और प्रेम का प्रकाश
और पाना - अभिभूत कर देने वाली तृप्ति
फिर उसी प्रकाश के परावर्तन से हो जाना पुनः अभिभूत,
है कुछ ऐसा ही जैसे सूरज के डूबने पर भी, चमकता है चन्द्रमा।

क्या कह सकता हूँ मैं कि
प्यार करता हूँ आपसे
है यह बहुत छोटी सी बात कहने को
जब मैं एक हूँ और आप लाखों।

इसे शेयर करें