
सद्गुरु के साथ दक्षिण-पूर्व एशिया में संस्कृति और आध्यात्मिकता की 10 दिवसीय खोज-यात्रा के पहले संस्करण की झलक का आनंद लीजिए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सद्गुरु के साथ अंतरंग सत्संग में भाग लेने, शक्तिशाली ध्यान का अनुभव करने, पवित्र मंदिरों और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का पता लगाने जैसे अनेक अवसरों का लाभ मिला।


बाली में उतरने के बाद दक्षिण-पूर्व एशिया में संस्कृति और आध्यात्मिकता की 10 दिवसीय खोज-यात्रा के लिए सद्गुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री संदिआगा उनो, इंडोनेशिया गणराज्य के पर्यटन और क्रिएटिव अर्थव्यवस्था मंत्री ने अपनी टीम के साथ और डॉ. शशांक विक्रम, भारत के काउंसेल जनरल, बाली, इंडोनेशिया ने सद्गुरु का स्वागत किया।
बाली के परंपरागत तरीके से प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
उबुद, बाली में पहुंचने पर सद्गुरु का प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ कार्यक्रम, सद्गुरु के साथ एक अंतरंग सत्संग से शुरू होता है।
‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ के इस पहले संस्करण की शुरुआत करते हुए सद्गुरु ने अपने प्रेरक शब्दों से इसे दिशा दी, ‘यह आपका कार्यक्रम है, यह मेरा कार्यक्रम नहीं है। हम एक ऐसे स्थान पर हैं जो सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। हर जगह सुंदर मंदिर, संस्कृति और परंपराएं हैं, और बेशक शॉपिंग के अवसर भी हैं। आप तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं। जब भी आप चाहें, मैं उपलब्ध हूँ। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जो छोटी-छोटी चीजों के लिए अपना जीवन देने को तैयार है। इसे ध्यान में रखते हुए आप तय करें।’
बाली की समृद्ध संस्कृति के बारे में बात करते हुए सद्गुरु ने समझाया, ‘बाली केवल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से नहीं, बल्कि वैसे भी एक बहुत ही सुंदर जगह है। जिस जगह भी आप जाते हैं, वहाँ एक प्राचीन मंदिर है। यह एक ऐसी संस्कृति है जैसी भारत की संस्कृति एक हजार साल पहले थी। लेकिन इसने अपनी संस्कृति विकसित कर ली है। भाषा बालीनीज में बदल गई है। कई रीति-रिवाज और संस्कार समय के साथ बदल गए हैं। लेकिन मूल रूप से यह भारतीय संस्कृति या भारतीय सभ्यता है जो आगे बढ़ी और अलग बन गई। भारत, जिस पर आक्रमण किया गया और उसे कई तरह से नुकसान पहुँचाया गया, उस वजह से इसने अपनी सभ्यता के कई पहलुओं को खो दिया, उसके विपरीत यहाँ इस द्वीप ने अपनी संस्कृति को संरक्षित किया और अपने प्राकृतिक रूप में विकसित हुआ जो बहुत ही सुंदर और शानदार है।’
स्वयंसेवक और प्रतिभागी पूर्वी बाली में माउंट अगुंग की ढलानों पर बेसाकीह मंदिर परिसर का दौरा करते हुए।
बेसाकीह मंदिर परिसर के अंदर।
बेसाकीह मंदिर की एक मेरु संरचना।
मुनडुक के पास लेक टेम्ब्लिंगन पर पुरा तम्लिंगन मंदिर, बाली।
उबुद पैलेस, औपचारिक रूप से पुरी सारेन अगुंग के रूप में जाना जाता है, जो पहले उबुद के रॉयल परिवार की आधिकारिक आवासीय इमारत हुआ करती थी।
सद्गुरु, राधे और कार्यक्रम प्रतिभागी उबुद की रंगीन गलियों से घूमते हुए।

प्रतिभागी पुरा कम्पुहन सालह मंदिर में एक पारंपरिक शुद्धिकरण अनुष्ठान में भाग लेते हुए।
उनगासन, बाली के सबसे दक्षिणी स्थान पर एक शानदार स्वागत।
सद्गुरु शाम के आयोजन की ओर जाते हुए।
बाली के केचक आग नृत्य का एक असाधारण और तीव्र प्रदर्शन।
प्रदर्शन के बाद सद्गुरु और हनुमान कलाकार एक हल्के पल का आनंद लेते हुए।
प्रतिभागी सद्गुरु के साथ संगीत, ध्यान और शक्तिशाली रहस्यमय प्रक्रियाओं की मनमोहक रात का आनंद लेते हुए।
‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ के प्रतिभागियों ने सद्गुरु के साथ एक शक्तिशाली ध्यान का अनुभव किया।
सद्गुरु ‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए एक रूपांतरणकारी ध्यान आयोजित करते हैं।
बाली में अंतिम दिन हिंद महासागर के शांत किनारों पर धूप में सद्गुरु के साथ आनंद के पल।
कंबोडिया में सद्गुरु का स्वयंसेवकों द्वारा प्रेम और भक्ति के साथ स्वागत।
सद्गुरु ने कंबोडिया के प्रधान मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘प्रधान मंत्री हुन मानेट को धन्यवाद, कंबोडिया में आमंत्रित करने और स्वागत करने के लिए। इस देश के स्मारक और संस्कृति मानव बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प के प्रति एक प्रेरक श्रद्धांजलि हैं।’ - सद्गुरु
पर्यटन मंत्री ने सद्गुरु का कंबोडिया में स्वागत किया। सद्गुरु ने कंबोडिया की संभावनाओं को सांस्कृतिक खोज और कल्याण के केंद्र के रूप में उजागर किया, ‘कंबोडिया सांस्कृतिक खोज और कल्याण के हब के रूप में संभावनाओं से भरपूर है। कंबोडिया में माननीय पर्यटन मंत्री, सोक सोकेन से मिलकर खुशी हुई।’ - सद्गुरु


सद्गुरु के साथ ‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ कार्यक्रम के कंबोडियाई चरण के दौरान पाँच दिन में, प्रतिभागियों ने प्राचीन मंदिरों का अन्वेषण और अनुभव किया, जिसमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अंगकोर भी शामिल है।

कंबोडिया के अंगकोर परिसर में बायोन मंदिर अपने रहस्यमयी मुस्कान वाली पत्थर की मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। इन शांत चेहरों में से 200 से अधिक इसके मीनारों पर सजे हुए हैं जो कला और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाते हैं।
हर शाम, प्रतिभागियों को सद्गुरु के साथ एक सत्संग और ध्यान का सुअवसर मिला।
प्रोजेक्ट संस्कृति ने एक कंबोडियाई नृत्य समूह के साथ मिलकर एक मनमोहक प्रदर्शन पेश किया।
टा प्रोहम, कंबोडिया के अंगकोर परिसर में एक मंदिर, अपने प्राचीन पत्थर के खंडहरों के साथ जुड़े पेड़ों की विशाल जड़ों के लिए प्रसिद्ध है, जो प्रकृति और इतिहास के आकर्षक संगम को दर्शाते हैं।
प्रतिभागी कंबोडिया में अपने आखिरी दिन की नाव यात्रा का आनंद लेते हुए।
पहला ‘मिस्टिक म्यूजिंग्स’ कार्यक्रम कंबोडिया में समाप्त होता है, जहां सद्गुरु ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक प्रतिभागी को आशीर्वाद दिया।