सामग्री
वेजिटेबल डिश के लिए:
सहजन (ड्रमस्टिक) : 2
कच्चा केला : 1
हरे बीन्स : 1 मुट्ठी
गाजर : 2
कच्चा आम : 1
आलू : 1
हल्दी : 1 छोटा चम्मच
नारियल : 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा : 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च : 2-3
नमक : स्वादानुसार
दही या योगर्ट : 1 बड़ा चम्मच (खट्टा)
कड़ी पत्ते : 12
नारियल का तेल : 2 बड़े चम्मच
राई (सरसों): 2 छोटे चम्मच
लाल मिर्च : 2 (सूखी)
चावल के लिए:
रेड राइस : 1 कप
घी : 1 बड़ा चम्मच
नमक: 1 चम्मच
विधि:
चावल के लिए:
- 1. ढाई कप पानी उबलने के लिए रखें।
2. चावल को ठंडे पानी से धो लें।
3. जब पानी उबलने लगे तो उसमे चावल, घी और नमक डाल दें। बर्तन को ढंक दें और धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक पकने दें ताकि चावल नरम हो जाए।
4. ढक्कन हटाकर एक कांटे से चावल को अलग-अलग कर लें और दोबारा 5 मिनट के लिए ढक्कन रख दें। कांटे से चावल को अलग-अलग करके परोसें।
- अवियल के लिए:
- 1. हरी मिर्च को धोकर काट लें। कद्दूकस किया हुआ नारियल, जीरा और हरी मिर्च को ब्लेंडर में डाल दें। पानी डालकर
चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
2. सारी सब्जियों को धोकर छील लें और मध्यम आकार में लम्बा-लम्बा काट लें। कटे हुए कच्चे केले को पानी में रख दें
जिससे केला काला न पड़ जाए।
3. एक बड़ी कढ़ाही या गहरे पैन में 1 कप पानी उबलने के लिए रख दें। सहजन और आलू के टुकड़े, हल्दी और नमक
डालें। धीमी आंच पर बीच-बीच में हिलाते हुए करीब 12-15 मिनट के लिए रख दें जब तक कि सब्जियां आधी पक न
जाएं।
4. बाकि बची हुई सब्जियां मिला दें। ढक्कन रखकर धीमी आंच पर बीच बीच में हिलाते हुए पकाएं जब तक कि सब्जियां
पूरी तरह पक न जाएं।
5. अब इसमें नारियल का पेस्ट मिलाएं।
6. दोबारा 5-7 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां गल न जाएं। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा गरम पानी
मिलाएं। अब आंच बंद कर दें।
7. खट्टे दही या योगर्ट को चिकना होने तक मिलाएं। इसे सब्जी में डालकर धीरे-धीरे लेकिन अच्छे से हिलाएं। 1 मिनट
उबलने दें।
8. 1 चम्मच नारियल तेल डालकर आंच बंद कर दें।
9. तड़के के लिए 1 छोटे पैन में 1 चम्मच नारियल तेल गरम करें। राई, कड़ी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़कने दें।
10. तड़के को अवियल पर डाल दें।
11. अच्छे से मिलाकर परोसें।