सफ़ेद पेठे (ऐश गॉर्ड) का हलवा – लाभ और पकाने की विधि (रेसिपी)
यह हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है। इस हलवे की मुख्य सामग्री सफ़ेद पेठा है। सफेद पेठा, सकारात्मक प्राण ऊर्जा से भरपूर और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

सफ़ेद पेठे (ऐश गॉर्ड) का हलवा
यह हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है। इस हलवे की मुख्य सामग्री सफ़ेद पेठा है। सफेद पेठा, सकारात्मक प्राण ऊर्जा से भरपूर और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसे रोज़ाना खाने से हमारी बौद्धिक क्षमता काफी बढ़ जाती है।
इसे चार लोगों को परोसा जा सकता है
सामग्री:
सफेद पेठा (ऐश गॉर्ड), छिला और कद्दूकस किया हुआ: 300-400 ग्राम
घी : 1 कप
काजू: 10
Subscribe
चीनी: 1 कप
हरी इलायची पाउडर: 1 चम्मच
तरीका
अतिरिक्त या ज़्यादा रस निकालने के लिए, कद्दूकस किए गए सफेद पेठे के गूदे को हाथ से निचोड़ें या, गूदे को एक छलनी में तब तक रखें, जब तक कि रस खत्म न हो जाए।
घी गरम करें और उसमें काजू को सुनहरा होने तक भूनें। काजू को चम्मच से निकालें, और एक तरफ रख दें।
उसी घी में कद्दूकस किया हुआ सफ़ेद पेठा डालकर 3-4 मिनिट तक भूनें। चीनी और इलायची पाउडर डालें।
लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि हलवा कड़ाही के किनारों को छोड़ना शुरू न कर दे, और उसमें एक समान तरलता न आ जाए। भुने हुए काजू डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
ठंडा करके परोसें।
A Taste of Well Being
संपादक का नोट: सुख और सेहत का स्वाद, ईशा योग केंद्र की रसोई से व्यंजनों से भरी एक ऐसी किताब है, जिससे आपको अपने अंदर छुपी क्षमताएं जानने में मदद मिलेगी। इस किताब की मदद से, आप भोजन पकाने के सरल कार्य का आनंद भी उठा पाएंगे। इस पूरी किताब में पाचन, पोषण, भोजन के वर्गीकरण (अलग-अलग तरह के भोजन) आदि के बारे में सद्गुरु का ज्ञान शामिल है। अभी डाउनलोड करें।