शांति जीवन का सबसे बड़ा मकसद नहीं है। ये सबसे बुनियादी ज़रूरत है।

life peace quotes

 

संसार में ये सारा टकराव, संघर्ष जो चल रहा है, वो मनुष्य के मन की बाहरी अभिव्यक्ति ही है। अगर मनुष्य के मन की स्थिति आरामदायक हो, तो हमें शांति की शक्ति का पता चलेगा।

mind peace quotes

संसार तभी शांतिपूर्ण होगा, जब लोग व्यक्तिगत स्तर पर शांतिपूर्ण होंगे।

peace and love quotes

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
आपका शरीर और मन तभी सबसे अच्छा काम करेंगे, और अपनी संपूर्ण अभिव्यक्ति दे सकेंगे, जब आप आनंदपूर्ण और शांतिपूर्ण होंगे।

mind peace quotes

अगर हम अपने मन को शांत नहीं रखते तो फिर ये संसार शांतिपूर्ण कैसे होगा? संसार के संघर्ष, टकराव मनुष्य के मन की अभिव्यक्ति ही हैं।

mental peace quotes

शांति अस्तित्व का सार है, शांति ही अस्तित्व की बुनियाद है। हम शांति का निर्माण नहीं कर सकते। अगर बहुत ज्यादा दखलंदाज़ी से दूर रहा जाये तो सब तरफ शांति ही होगी।

peace of mind quotes

अगर हम व्यक्तिगत बदलाव के लिये काम नहीं करते, तो शांति के बारे में बात करना बस मनोरंजन के अलावा कुछ नहीं है।

inner self peace quotes

शांति को बाहर से जबर्दस्ती थोपा नहीं जा सकता। हम अपने अंदर कैसे हैं, ये उसी का परिणाम है।

inner peace quotes

Oजब हमारा जीवन आर्थिक इंजिन से चल रहा है, और धरती पर ज़रूरी चीजें सीमित हैं - तो लड़ाई-झगड़ा तो होगा ही। शांति तो बस एक सपना ही रहेगा।

peace not war quotes

जीवन शांति के बारे में नहीं है, पर अगर आप शांति के बारे में कुछ नहीं जानते - तो जीवन को भी कभी नहीं जान सकेंगे।

peace quotes about nature

ऑनलाइन इनर इंजीनियरिंग, के साथ अपने जीवन को शांतिपूर्ण, आनंदपूर्ण और गतिशील बनायें। ये कोविड योद्धाओं के लिये निशुल्क और बाकी सभी के लिये 50% शुल्क पर उपलब्ध है। अभी के चुनौतीपूर्ण समय में ये आपको सहारा और साथ देगा।