ईशा रेसिपी

अनार और टमाटर का जायकेदार सलाद

सामग्री

सलाद के लिए:
छोटे टमाटर : 3 कप (आधे या चौथाई कटे हुए)
अनार : 1 पूरे अनार के दाने
पीली शिमला मिर्च : 1/2 (लम्बी पट्टियों में कटी हुई)
पत्ता गोभी : 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
तुलसी की पत्तियाँ : 1/3 कप (टुकड़ों में तोड़ी हुईं)
पुदीने की पत्तियाँ :  1/3 कप (कटी हुई)
पनीर/टोफू/फेटा चीज : 100 ग्राम (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

ड्रेसिंग के लिए::
अनार का रस : ¼ कप (ताजा निकाला हुआ)
नींबू का रस : 1 बड़ा चम्मच (ताजा निकाला हुआ)
संतरे का रस : 1 बड़ा चम्मच (ताजा निकाला हुआ)
एक्स्ट्रा वर्जिन ओलिव आयल : 2 बड़े चम्मच
शहद : 1 छोटा चम्मच
काला या सेंधा नमक : स्वादानुसार
काली मिर्च : स्वादानुसार (ताजी कूटी हुई)

वैकल्पिक:
तिल : ½ छोटा चम्मच (हल्का भुना हुआ)
थाइम : ½ छोटा चम्मच (सुखाकर पिसा हुआ)

विधि:

1. टमाटर को उनके आकार के अनुसार आधा या एक चौथाई टुकड़ों में काट लें जिससे वे एक आकार के हो जाएँ और उन्हें मिक्स करने के लिए बड़े से कटोरे में रखें।  

2. अगर चाहें तो पनीर, टोफू या फेटा चीज को नींबू के रस और नमक के साथ मॅरिनेट होने के लिए अलग रख दें।   

3. पीली शिमला मिर्च के बीज निकालकर लम्बी-लम्बी पट्टियों में काट लें।  

4. पत्ता गोभी को छोटा-छोटा काटकर अलग रख लें।  

5. अपने हाथ से तुलसी और पुदीना की पत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर अलग रख दें।

6. अनार रस, नींबू रस, संतरे का रस, एक्स्ट्रा वर्जिन आयल और शहद को एक छोटे से कटोरे में मिला लें। नमक और काली मिर्च पाउडर को डालकर पूरे मिश्रण को अच्छे से मिला लें।  

7. अनार के बीज, पीली शिमला मिर्च और पत्ता गोभी को टमाटर के मिश्रण में मिला लें। तुलसी और पुदीना की पत्तियों को डाल दें।  

8. सलाद के ऊपर ड्रेसिंग डालें और सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ। 

9. सलाद के ऊपर पनीर, टोफू या फेटा चीज़ का चूरा डालें और उसे परोसें।  

10. अगर चाहें तो परोसने से पहले भीनी खुशबू के लिए भुने हुए तिल और थाइम का चूरा बुरक सकते हैं। 

11. मजेदार अनुभव और जायकेदार स्वाद के इस सलाद को तुरंत परोसें।

तरोताजा कर देने वाले इस सलाद को मुख्य भोजन के साथ या फिर हल्के नाश्ते के रूप में अकेले भी खाया जा सकता है।