आम का गूदा - 1 कप
कसा हुआ नारियल - 3/4 कप
दही - 1 कप
नारियल तेल - 1/2 छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च - 2,3
मेथीदाना - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चीनी - स्वादानुसार
तड़के के लिए :
तिल का तेल - 1 छोटा चम्मच
सरसों - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 1
कड़ी पत्ते – 5
1. आम के गूदे में 1/4 कप पानी डालिए। थोड़ी हल्दी मिलाकर 3-4 मिनट इस मिश्रण को उबालिए।
2. इस बीच 1/2 चम्मच तेल को कढ़ाई में गरम करके मेथीदाना डालिए और हल्का भूरा होने तक कुछ देर चलाइए।
3. अब लाल मिर्च डालकर 1 मिनट चलाइए।
4. लाल मिर्च और मेथीदाने को तेल में से निकालकर नारियल के साथ चिकना पेस्ट बनाइए। अगर जरूरत हो तो पेस्ट बनाते समय थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
5. आम का गूदा पक जाने पर इसे एक कलछी से मिलाते हुए एकसार कर लीजिए। इसमें नारियल का पेस्ट मिलाकर मिश्रण को एक बार उबाल लीजिए।
6. दही को मिक्सी में एकसार होने तक चलाइए। फिर इसे उबलते हुए आम और नारियल के मिश्रण में डाल दीजिए। स्वादानुसार नमक और चीनी मिलाइए। मिश्रण को थोड़ा उबालकर गैस बंद कर दीजिए।
तड़के के लिए:
टिप : आम पका हुआ और खट्टा-मीठा होना चाहिए। यदि आम बहुत मीठा है तो खट्टी दही कुड़म्बू में मिला सकते हैं। आम के खट्टा होने पर मीठी दही थोड़ी चीनी के साथ डाल सकते हैं।