6 सूत्र, जो समझाते हैं मृत्यु के महत्व को
पढ़ें कुछ सूत्र, जो समझाते हैं मृत्यु के महत्व को ...

ArticleMar 13, 2016
पढ़ें कुछ सूत्र, जो समझाते हैं मृत्यु के महत्व को ...
Subscribe
Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.
- अगर आप अपनी नश्वरता के प्रति जागरूक हैं, तो कोई भी बेवकूफी करने के लिए समय नहीं होता। आपको मार्ग पर टिके रहना होता है।
- नश्वरता व मृत्यु को अनदेखा करना सबसे बड़ी अज्ञानता है।
- कुछ भी पहले से तय नहीं होता - मौत भी नहीं। सब कुछ आपका ही रचा हुआ है, हालांकि आप यह सब अचेतन तरीके से करते हैं।
- अपनी हर सांस के साथ आप अपने कब्र के नजदीक पहुंच रहे हैं। लेकिन अपनी हर सांस के साथ आप अपनी मुक्ति के करीब भी पहुंच सकते हैं।
- एक इंसान के रूप में जन्म लेने का मतलब है कि आपमें असीम व अनंत होने की संभावना है। यह आपके ऊपर है कि आप अपनी इस ईश्वरीय संभावना को जीते हैं या नहीं।
- जीवन और मृत्यु सांस लेने और सांस छोड़ने की तरह हैं। वे हमेशा साथ-साथ रहते हैं।