घटनाक्रम

सोक इन एक्स्टेसी ऑफ़ इनलाइटेनमेंट: टोरंटो में सद्‌गुरु के साथ रूपांतरणकारी अनुभव

24 मई 2025

इस कार्यक्रम के जरिए, सद्‌गुरु पहली बार उत्तरी अमेरिका में ‘परमानंद का उल्लास’ लेकर आए, जिसने मेट्रो टोरंटो कन्वेंशन सेंटर को आंतरिक खोज के लिए एक पवित्र स्थान में बदल दिया।

यह केवल महज एक ध्यान कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक जीवित गुरु की उपस्थिति में परमानंद की खोज करने का दुर्लभ अवसर था, जो जीवन के सार को उसकी पूरी गरिमा में प्रकट करता है।

"दुखी और परमानंद में होने के बीच अंतर यह है कि यदि आप कुछ अनिच्छा से करते हैं, तो यह एक दुखदायी प्रक्रिया बन जाती है। यदि आप वही काम इच्छा से करते हैं, तो यह एक परमानंदकारी प्रक्रिया बन सकती है," सद्‌गुरु ने अपनी चिर-परिचित स्पष्टता के साथ मानव ह्रदय को सीधे छू लेने वाली बात कही। 

ज्ञान और अनुभव के बेहतरीन मिश्रण से दिन भरा रहा। सद्‌गुरु ने प्रतिभागियों को यह पहचानने का अवसर दिया कि "आपके और परमानंद के बीच एकमात्र बाधा आप स्वयं हैं।"

सद्‌गुरु ने प्रतिभागियों को शक्तिशाली प्रक्रियाओं  में निर्देशित किया जिससे उन्हें यह अनुभव हुआ कि कैसे जीवन में स्वेच्छा से भाग लेने से रूपांतरण शुरू होता है, जहां सांस लेने जैसी सरल चीज भी जब सचेतन रूप से की जाए तो "पूर्ण आनंद" बन जाती है।

सद्‌गुरु की उपस्थिति और कृपा के माध्यम से, साधकों ने स्वयं को परमानंद और तीव्रता के नए स्तरों में डुबो दिया।

मानवीय अनुभव और आंतरिक रूपांतरण के पथ के बारे में मौलिक प्रश्नों को संबोधित करते हुए, सद्‌गुरु ने बाहरी चीजों को हासिल करने बनाम हम वास्तव में क्या बनना चाहते हैं, उसके बीच के अंतर को स्पष्ट किया। "यदि आप वह बन जाते हैं जो आप चाहते हैं, तो आपको क्या मिलता है या नहीं मिलता, वह कोई मुद्दा नहीं है," उन्होंने जोर देकर कहा, यह दिखाते हुए कि कैसे आंतरिक रूपांतरण, भौतिक चीजों की चाहत से कहीं ऊपर है।

बातचीत के दौरान एक केंद्रीय विषय उभरा, जो था - बढ़ती तकनीक के युग में अनुभव करने की मानव की अनूठी क्षमता। "आप जैसी भी मशीन बनाएं, वे अनुभव नहीं कर सकतीं। अनुभव केवल मनुष्य ही कर सकते हैं," सद्‌गुरु ने मानव होने के हमारे अपूरणीय फ़ायदे की ओर इशारा करते हुए कहा, जब मशीनें अनेक क्षेत्रों में हमसे बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

प्रतिभागियों ने एक शक्तिशाली ध्यान प्रक्रिया का अनुभव किया, उसके बाद सहज नृत्य किया, सद्‌गुरु के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर, "कोई संगीत नहीं, कोई शराब नहीं, कोई सद्‌गुरु नहीं, लेकिन आपको अपने जीवन भर नृत्य करना होगा।"

मानसिक स्वास्थ्य की चिंताओं को संबोधित करते हुए, सद्‌गुरु ने युवाओं में आत्म-क्षति और अवसाद के आंकड़े साझा किए, और अपनी मानसिक ख़ुशहाली की जिम्मेदारी लेने के महत्व पर जोर दिया। "यह प्रतिबद्धता आपको लेनी होगी, एक बार जब आप ठीक हो जाते हैं, तो आप देख सकते हैं कि क्या आप दस दूसरे लोगों के लिए ऐसा कर सकते हैं।"

कार्यक्रम का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ जहां प्रतिभागियों ने आध्यात्मिक अभ्यास की चुनौतियों, प्राण-प्रतिष्ठा कार्य और रूपांतरण के बारे में पूछा।

टोरंटो के साधकों को अपने गहन अनुभव से यह बोध हुआ  कि - – परमानंद कोई दूर का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर क्षण में मौजूद एक सचेतन विकल्प है।

प्रतिभागियों के अनुभव:

"मैं अभी भी परमानंद में डूबा हुआ हूं।  मैंने इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुभव किया है, उसका वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। ऊर्जा, स्थिरता, आंतरिक आनंद की गहरी भावना कार्यक्रम समाप्त होने के कई दिनों बाद भी मेरे भीतर ताजी है।"

"परमानंद के उल्लास’ में सद्‌गुरु के साथ बैठना, घंटों में जीवन भर की चिकित्सा से गुजरने जैसा था। यदि कोई खुला है और भीतर देखने और पूरी तरह से भाग लेने को तैयार है, तो रूपांतरण होता है।"

"एक सच्चा गुरु आपको प्रकाश नहीं देता – वह आपके भीतर चिंगारी जगाता है।"

"यह शुद्ध परमानंद है – कोई बाहरी नशा नहीं, सिर्फ ध्यान का आनंद!"

"यह सबसे तीव्र और रूपांतरणकारी दिन था। हर किसी को इस विशेष व्यक्ति की उपस्थिति का अनुभव करना चाहिए। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे समय में वे हैं।"

"इस कार्यक्रम में स्वयंसेवा और भाग लेना वास्तव में रूपांतरणकारी था! धन्यवाद सद्गुरु, मुझे एहसास दिलाने के लिए कि मैं वास्तव में कौन हूं और अपने आप का अनुभव करने के लिए।"

"यह अब तक का सबसे अच्छा दिन था! सद्‌गुरु और सभी लोगों और अद्भुत स्वयंसेवकों के साथ कितना अविश्वसनीय दिन! मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। दिल की गहराई से धन्यवाद!"

"इस अद्भुत कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी स्वयंसेवकों का बहुत धन्यवाद। यह एक शानदार दिन था!"

आगामी ‘सोक इन एक्टेसी ऑफ़ इनलाइटेनमेंट’ कार्यक्रम:

सैन फ्रांसिस्को: 2 नवंबर 2025
फिलाडेल्फिया: 15 नवंबर 2025
लंदन: 23 नवंबर 2025
मुंबई: 14 दिसंबर 2025
हैदराबाद: 4 जनवरी 2026

अधिक जानकारी के लिए : sadhguru.co/eoe