जीवंत सत्य

सत्संग आपके विशेष होने के भाव को ख़त्म करने के लिए है

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि सत्संग का मतलब आध्यात्मिक प्रवचन के लिए इकट्ठा होना है। लेकिन सद्‌गुरु के अनुसार, सच्चा सत्संग कुछ अधिक गहरा है - यह ‘आप’ और अस्तित्व के बीच की दीवारों का पूरी तरह से विलय है। सत्संग सिर्फ एक साथ आने के बारे में नहीं है, यह एक अलग इकाई होने की हमारी झूठी भावना को मिटाकर अस्तित्व की मूलभूत सच्चाई को अनुभव करने के बारे में है।

आपका जीवन ही एक सत्संग हो 

सद्‌गुरु: गुरु के साथ बढ़ने की पूरी प्रक्रिया एक सत्संग है। यह सिर्फ कोई विशेष मीटिंग नहीं है जो सत्संग हो – आपका जीवन ही सत्संग बनना चाहिए। गुरु के साथ बढ़ने की प्रक्रिया का मतलब है कि आप उसके साथ हैं जिसे अपने बोध में नहीं लिया जा सकता। या आप उन सभी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जिनका बोध किया जा सकता है, ताकि आप कौन हैं – ये मौजूद रहे। आप इसका बोध नहीं कर सकते, लेकिन सब कुछ वही बन जाता है।

यह सिर्फ कोई विशेष मीटिंग नहीं है जो सत्संग हो – आपका जीवन ही सत्संग बनना चाहिए।

अभी आपकी पूरी जिंदगी विचारों और भावनाओं के स्तर पर घटित होती है। या तो आप सोचते हैं या महसूस करते हैं - बस यही तरीका है जिससे आप जिंदगी को जानते हैं। रिश्ते के बिना, बाकी सब कुछ छोड़ना मुश्किल है।

प्रभावों का कूड़ादान

जिसे आप "मैं" कहते हैं वह सिर्फ उन प्रभावों का कूड़ादान है जिन्हें आपने अपने आसपास से इकठ्ठा किया है । ‘अगर मैं खुद को उन प्रभावों के बोझ से नहीं जोड़ूं, तो मैं कहां हूं?’ सत्संग की पूरी प्रक्रिया का मतलब है उस स्थिति में जाना जहां आप एक व्यक्ति के रूप में अब मौजूद नहीं हैं।

जिसे आप "मैं" कहते हैं वह सिर्फ उन प्रभावों का कूड़ादान है जिन्हें आपने अपने आसपास से इकठ्ठा किया है।

जब तक आप एक छोटे व्यक्ति के रूप में मौजूद हैं, आप डर में जिएंगे। चिंता होनी ही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साहसी या बहादुर दिखने की कोशिश करते हैं - जिंदगी में बस कोई परिस्थिति आपको तोड़ने के लिए काफी है। एक व्यक्ति मक्खन की तरह नरम हो सकता है, हल्की धूप भी उसे पिघला देती है। दूसरे चट्टान की तरह बैठ सकते हैं, उनके लिए पीसने वाली मशीन चाहिए। जिंदगी कभी न कभी वह पेश करेगी। अगर जिंदगी की घटनाएं आपको नहीं पीसतीं, तो मौत जरूर पीसेगी।

जब आप एक व्यक्ति के रूप में मौजूद नहीं रहते

सत्संग का मतलब है उससे परे जाना। आप एक व्यक्ति के रूप में अस्तित्व खो देते हैं। आप खुद को पहचानना बंद कर देते हैं ताकि व्यक्तिपरकता ही सब कुछ बन जाए। बोध के लिए कुछ भी नहीं है, आप बस वहाँ बैठते हैं। यह हर उस चीज़ का आधार है जिसे आप ‘आध्यात्मिक’ कह सकते हैं।

लेकिन किसी की दबदबे वाली उपस्थिति के बिना, आप अपनी पहचान नहीं छोड़ सकते। अभी आपके पास बस यही है, इसलिए आप स्वाभाविक रूप से उन चीजों से चिपके रहते हैं। जिस भी चीज से आप अपनी पहचान रखते हैं - अपने शरीर से शुरू करके, अपने विचार, अपनी पसंद-नापसंद, अपने रिश्ते - अगर आप खुद को एक-एक करके हर उस चीज से अलग कर लें जिससे आप अपनी पहचान रखते हैं, तो आप देखेंगे कि "मैं" जैसी कोई चीज नहीं है। लेकिन एक जबरदस्त, गहन उपस्थिति होगी।

जब तक आप इसका स्वाद नहीं चखते, आपने अपनी जिंदगी में अभी तक कोई आध्यात्मिक कदम नहीं उठाया है। आप केवल आध्यात्मिकता के बारे में सोच रहे हैं - सोच रहे हैं और हमेशा हिचकिचा रहे हैं।

समर्पण के साथ संघर्ष

"आपने हमसे कहा था कि आध्यात्मिकता का मतलब परम आजादी और मुक्ति है। अब आप हमें नष्ट करने की बात कर रहे हैं!" यह संघर्ष हमेशा इंसान में होता है। आप सोचते हैं कि आजादी का मतलब कहीं पहुंचना है। लेकिन वास्तव में, जहां भी आप जाएंगे, आप मुक्त नहीं होंगे।

आप देखेंगे कि "मैं" जैसी कोई चीज नहीं है। लेकिन एक जबरदस्त, गहन उपस्थिति होगी।

मैं आमतौर पर इस बारे में बात नहीं करता, लेकिन हर जगह ‘समर्पण’ की बहुत चर्चा हो रही है। जैसे ही सोचने वाले, तर्कसंगत, शिक्षित दिमाग ‘समर्पण’ शब्द सुनते हैं, वे अपने चारों ओर एक क़िला बना लेते हैं। वे स्वतंत्र विचारक हैं जो अपने ही मन की उलझनों में फंसे हैं, ‘समर्पण गुलामों और पराजित लोगों के लिए है!’

जब हम ‘समर्पण’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उसे समर्पित करते हैं जो झूठ है। आप जो कुछ भी थे, आपने अपनी जिंदगी में जो पहचान बना ली है - वह सिर्फ एक झूठ है। आपके पास वास्तव में समर्पण करने के लिए क्या है? आपके पास कुछ नहीं है। जब आप इसे समझ जाते हैं, तो आपने समर्पण कर दिया। जब आप उस दीवार को समर्पित करते हैं जो आपने बनाई है, तो सब कुछ एक हो जाता है। जब आप अस्तित्व के साथ विलीन हो जाते हैं केवल तभी आप मुक्त होते हैं।

अलगाव की भ्रामक दीवार

जब तक आप और अस्तित्व अलग हैं, आजादी जैसी कोई चीज नहीं है। सच्ची आजादी तभी हो सकती है जब आप नहीं हों। जब तक आप हैं, आजादी कहां है? आप अपनी जेल की दीवारों को बड़ा कर सकते हैं, लेकिन बंधन अभी भी है। जब तक आप मौजूद हैं, बंधन है। जब आप अपने और अस्तित्व के बीच बनाई गई अलगाव की इस भ्रामक दीवार को समर्पित करते हैं, तो सब कुछ एक हो जाता है।

जब आप भ्रम को समर्पित करते हैं, तो आप वास्तविकता का अनुभव करना शुरू कर देते हैं।

इस दीवार का अस्तित्व नहीं है। वह आपके विश्वास में मौजूद है। आप जो समर्पित करते हैं वह आपका भ्रम है, वास्तविकता नहीं। जब आप भ्रम को समर्पित करते हैं, तो आप वास्तविकता का अनुभव करना शुरू कर देते हैं। वास्तविकता कुछ ऐसी नहीं है जिसे आप बना सकें, वास्तविकता वह है जिसमें आप समाए हैं। वास्तविकता पहले से ही है - लेकिन अब यह आपके अनुभव में आई है। वास्तविकता बस यहाँ है।

आप खुद में एक पूरी दुनिया बन गए हैं

अभी, अपने अनुभव में, आप खुद में एक पूरी दुनिया बन गए हैं। उन सभी छापों के साथ जो आपने ग्रहण की हैं, आपने अपनी एक दुनिया बनाई है। यह दुनिया वास्तविकता नहीं है। हर पल, यहां शारीरिक रूप से मौजूद रहने के लिए भी, आपको बाकी अस्तित्व के साथ संचार करना पड़ता है। सिर्फ आपकी सांस शारीरिक स्तर पर संचार का एक रूप है। अगर आप एक पल के लिए भी संचार तोड़ दें, तो आप मौजूद नहीं रह सकते। लेकिन आप मानते हैं कि आपका किसी चीज से कोई लेना-देना नहीं है।

सत्संग का मतलब है उसे छोड़ देना जिससे आपकी पहचान है - वह झूठ जो आपने बनाया है। आप अपने और वास्तविकता के बीच बनाई गई दीवार को गिरा देते हैं। जरूरी नहीं कि यह किसी खास कमरे या हॉल में हो। जो तैयार हैं, उनके लिए यह हमेशा उपलब्ध है। कमरे या हॉल में, हम एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करते हैं जो आपके लिए इसे आसान बना दे।

जैसा कि मैंने पहले कहा था, किसी खास उपस्थिति के बिना जो आपसे बड़ी लगती है, अपनी पहचान छोड़ना मुश्किल हो जाता है क्योंकि यह शून्य में कूदने जैसा है। अगर आप कुछ ऐसा महसूस करते हैं जो आपसे बड़ा है, तो जिसे आप ‘मैं’ समझते हैं उसे अलग रखना थोड़ा आसान हो जाता है।

आप विशेष नहीं हैं

जैसे आप संस्थाओं या क्लबों में जाते हैं, आपको सत्संग में उससे अलग रवैये के साथ आना होगा । वे जगहेंअपनी विशिष्टता दिखाने के लिए हैं। सत्संग अपनी विशिष्टता छोड़ने के लिए है। कपड़े के विज्ञापन से लेकरसिगरेट तक, आधुनिक संस्कृति आपको विशिष्ट बनाने की कोशिश कर रही है। आपकी कोशिश विशेष होने कीहै। जो लोग आपसे प्यार करते हैं, उनसे आपको हमेशा उम्मीद रहती है कि वे आपसे कहें कि आप बहुत विशेषहैं।

विशेष होने की कोशिश में, आप मूर्खता कर रहे हैं क्योंकि आप खुद को वास्तविकता से अलगकर रहे हैं।

मैं यहां आपसे ये कहने के लिए हूं कि आप विशेष नहीं हैं। विशेष होने की कोशिश में, आप मूर्खता कर रहे हैंक्योंकि आप खुद को वास्तविकता से अलग कर रहे हैं। अगर आपके आसपास के लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, तोयह प्रेम की वजह से नहीं है - यह डर और जरूरत से है। जिसे आप ‘प्रेम’ कहते हैं वह दो लोगों का एक बनने काप्रयास है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि आप विशेष हैं, तो आप कभी एक कैसे होंगे?

डर से परे प्रेम

जब तक खुद को खोने का डर है तब तक प्रेम की कोई संभावना नहीं है। केवल वह जो खुद को खोने के डर से परे है, प्रेम जान सकता है, प्रेम हो सकता है। एक बुद्ध प्रेमपूर्ण हो सकते हैं, एक जीसस प्रेमपूर्ण हो सकते हैं। लेकिन जिन्हें खुद को खोने का डर है वे कभी प्रेमपूर्ण नहीं हो सकते।

केवल वह जो खुद को खोने के डर से परे है, प्रेम जान सकता है, प्रेम हो सकता है।

अगर दो डरे हुए लोग मिलते हैं, तो वे एक-दूसरे को जिंदगी में साथ चलने के लिए थोड़ी ताकत देने की कोशिश करते हैं। ये जीवन-यापन के हुनर हैं जो आपको मुक्त नहीं कर सकते, वे केवल आपको बांधते हैं। जब तक खुद को खोने का डर है, तब तक कोई संभावना नहीं है।