
सद्गुरु ने टेनेसी के ईशा इंस्टीट्यूट ऑफ इनर-साइंसेज से डेट्रॉइट, मिशिगन होते हुए टोरंटो, कनाडा तक 800 मील की एक शानदार अंतर्राष्ट्रीय मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की, ताकि CIF ग्लोबल इंडियन अवार्ड समारोह में भाग ले सकें और ‘सोक इन एक्स्टेसी ऑफ़ इनलाइटेनमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन कर सकें।
कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) ने सद्गुरु को ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया, जो भारतीय मूल के उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
पुरस्कार के साथ, CIF ने कावेरी कॉलिंग को पचास हज़ार डॉलर का दान दिया, जो एक किसान-संचालित पारिस्थितिकी अभियान है जिसका उद्देश्य 52 लाख से अधिक किसानों को पेड़-आधारित कृषि अपनाने और 2 अरब 42 करोड़ पेड़ लगाने में सक्षम बनाकर कावेरी नदी बेसिन को पुनर्जीवित करना है। इस प्रभावशाली अभियान ने नदी पुनर्जीवन के लिए सरकारी नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो किसानों को एक शक्तिशाली आर्थिक मॉडल प्रदान करते हुए पारिस्थितिकी स्थिरता भी सुनिश्चित करता है।
पुरस्कार समारोह के बाद, सद्गुरु ने एक दिलचस्प भाषण दिया, जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों को आंतरिक ख़ुशहाली को प्राथमिकता देने की चुनौती दी। उन्होंने जोर दिया कि लोगों के पास अपनी आंतरिक स्थिति को सचेतन रूप से चुनने की अनूठी क्षमता है – दुखी होने के बजाय आनंदित रहने की – फिर भी अधिकांश लोग इस विकल्प का उपयोग करने में असफल रहते हैं।
बढ़ते मानसिक स्वास्थ्य संकट, विशेष रूप से युवाओं में चिंताजनक रूप से बढ़ती आत्महत्या दरों को उजागर करते हुए, उन्होंने एक व्यावहारिक समाधान के रूप में मुफ्त ‘मिरेकल ऑफ़ माइंड’ ऐप पेश किया, जो आंतरिक ख़ुशहाली विकसित करने के लिए प्रतिदिन केवल सात मिनट अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस कार्यक्रम पर विचार करते हुए, सद्गुरु ने X पर साझा किया: "भारतीय समुदाय को कनाडा और भारत दोनों की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देते देखना अद्भुत है। आपकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए गहरी सराहना। बहुत प्रेम और आशीर्वाद। - सद्गुरु"