जीवन के रहस्य

भैरवी रक्त शुद्धि: मुक्त करता है पूर्वजों के प्रभाव से

हर पवित्र रूप के पीछे गणित छुपा होता है। जब सद्‌गुरु ने लिंग भैरवी की प्राण प्रतिष्ठा की तो उन्होंने सावधानीपूर्वक तैयार किए गए एल्गोरिदम का उपयोग करके एक विशिष्ट ऊर्जा स्थापित की। सद्‌गुरु, पहली बार, लिंग भैरवी के एक मुख्य पहलू को सामने ला रहे हैं जो रूपांतरणकारी है: भैरवी रक्त शुद्धि – रक्त की शुद्धता – के माध्यम से वह पैतृक छापों से मुक्ति प्रदान करती हैं, जो अन्यथा आपके जीवन को चुपचाप नियंत्रित करती रहती हैं।

लिंग भैरवी के पीछे का गणित

सद्‌गुरु: भैरवी क्यों? हम कोई सुंदर रूप चुन सकते थे। इस बात के पीछे आध्यात्मिक, ज्यामितीय, और अन्य अस्तित्वगत पहलू हैं कि उनका यह खास आकार और रूप क्यों है। वह उन निश्चित एल्गोरिदम का परिणाम है जो हमने एक ख़ास तरह की ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बनाए हैं। हमने पहले गणित बनाया, और उससे यह रूप निकला।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास क्या गुण है, न कि आप कैसे दिखते हैं। आप कैसे दिखते हैं यह केवल शुरुआती प्रभाव के लिए मायने रखता है। कुछ समय बाद, आपके भीतर जो है वही सब कुछ है जो मायने रखता है। भैरवी के पास वह ऊर्जा है। यदि आप उनके रूप से परे देखें, तो वह बहुत अलग हैं।

आजकल, हर कोई सोचता है कि मैं एक ‘मंदिर निर्माता’ हूँ क्योंकि बेंगलुरु में बड़ा लिंग भैरवी मंदिर बन रहा है। हाल ही में इसे पूरे कर्नाटक के टेलीविजन चैनलों और अखबारों में दिखाया गया। मुझे मंदिर निर्माता का तमग़ा दिया जा रहा है, लेकिन मैं वह नहीं हूँ। क्योंकि दुर्भाग्य से आप इसे नहीं बना रहे, इसलिए मैं ये काम कर रहा हूँ।

अधिकांश लोग एक दिशा में अपना ध्यान तब तक केंद्रित नहीं रख सकते जब तक कि आवश्यक ऊर्जा नहीं बनाई जाए, जब तक कि कोई चीज़ उन्हें आकर्षित न करे। बेशक, वे उन फायदों को भी देखेंगे जो उन्हें मिलते हैं। इसीलिए मैंने कहा कि लिंग भैरवी आध्यात्मिक, भौतिक, और सामाजिक लाभ प्रदान करती हैं।

भैरवी रक्त शुद्धि को समझना

लिंग भैरवी का एक मुख्य पहलू भैरवी रक्त शुद्धि है। रक्त शुद्धि का मतलब है आपके खून का शुद्धीकरण। हम खून के संबंधों की बात करते हैं क्योंकि बहुत से लोग जो बहुत पहले मर चुके हैं वे अभी भी आपके खून में जी रहे हैं। यदि आप उन्हें छानकर बाहर नहीं निकालते, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे कि आपका जीवन क्या है क्योंकि जो आपसे पहले आए हैं वे आपकी अनुमति के बिना आपके माध्यम से जीते रहते हैं।

जब आप 18 साल के थे, तो आपने सोचा होगा कि आपने उन्हें हिलाकर अलग दिया है, लेकिन जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, वे धीरे-धीरे अधिक स्पष्ट होते जाते हैं। भैरवी रक्त शुद्धि का मतलब है आपकी सभी पैतृक छापों से आपके खून की शुद्धता ताकि यदि आप यहाँ बैठें, तो वह केवल आप हों – केवल जीवन – किसी पुरानी फिल्म का दोबारा प्रसारण नहीं। यह एक नई फिल्म है, एक नया नाटक है – कोई दोहराव नहीं।

जो आपसे पहले आए हैं वे आपकी अनुमति के बिना आपके माध्यम से जीते रहते हैं।

आप इसे समझें या न समझें, आप केवल अपनी पिछली छह या सात पीढ़ियों का दोहराव हैं। आपकी परिस्थितियाँ अलग हो सकती हैं – आप एक कंप्यूटर इंजीनियर हो सकते हैं, जो आपके कोई पूर्वज नहीं थे। लेकिन ऐसा केवल इसलिए है क्योंकि उस समय कंप्यूटर नहीं थे। हम अभी जो करते हैं वह उस समय का परिणाम है जिसमें हम मौजूद हैं। यह हमारा किया हुआ नहीं है।

कई पीढ़ी के लोगों ने काम किया और हमें वहाँ पहुँचाया जहाँ हम आज हैं। कंप्यूटर आपकी पीढ़ी द्वारा नहीं बनाए गए। पिछली कुछ पीढ़ियों ने इसके गणित और दूसरे पहलुओं पर काम किया, यह जाने बिना कि यह कहाँ ले जाएगा, और धीरे-धीरे इस तक पहुँचे। आज अपने जीवन में आप जिस भी चीज का लाभ उठा रहे हैं, वे लगभग सभी पिछली छह या सात पीढ़ियों के काम पर आधारित हैं।

जब आप यहाँ बैठते हैं, तो आप केवल एक जीवन हैं, और आप इस जीवन को जिस तरह चाहें आकार दे सकते हैं। यदि आप आध्यात्मिकता की ओर मुड़े हैं, तो यह बुनियादी चीज है।

यह न केवल भौतिक चीजों पर लागू होता है, बल्कि आपके शरीर और मन के प्रकार पर भी लागू होता है कि वे अच्छी तरह काम करते हैं या नहीं। ‘ओह! तो मेरे दादाजी जिम्मेदार हैं!’ यही रवैया हम बदलने की कोशिश कर रहे हैं, जब हम ‘जिम्मेदारी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो यह हमेशा अपने बारे में होता है। यह भी रक्त शुद्धि है। जब आप महसूस करते हैं, ‘मैं अभी जो हूँ वह मेरी जिम्मेदारी है,’ तो एक तरह से, आप अपनी पिछली पीढ़ियों को एक तरफ रख देते हैं। नहीं तो वे आप पर भीतर से शासन करते रहेंगे।

पैतृक छापों से मुक्ति

आप उन लोगों को संभाल सकते हैं जो आप पर बाहर से शासन करते हैं। लेकिन जब बात उन लोगों की आती है जो आप पर भीतर से शासन करते हैं, तो आपको पता भी नहीं चलता कि वे कब अपना खेल खेल रहे हैं। उदाहरण के लिए, मान लेते हैं कि आप कुछ खाते हैं, और आपको यह पसंद नहीं आता। वास्तव में यह आपके परदादा हो सकते हैं जिन्हें यह पसंद नहीं है। यह केवल एक छोटा सा उदाहरण है, इस तरह के कई अन्य पहलू हैं। यह अनगिनत अलग तरीकों से हो रहा है।

तो, भैरवी का एक महत्वपूर्ण पहलू भैरवी रक्त शुद्धि है, जो पैतृक प्रभावों से खून को साफ करती हैं। इसका मतलब यह है कि जब आप यहाँ बैठते हैं, तो आप केवल एक जीवन होते हैं, और आप इस जीवन को जिस तरह चाहें आकार दे सकते हैं। यदि आप आध्यात्मिकता की ओर मुड़े हैं, तो यह बुनियादी चीज है।