घटनाक्रम

ईशा समाचार: हाल की प्रमुख घटनाएँ

ईशा आउटरीच एफपीओ ने तमिलनाडु में शीर्ष प्रदर्शन पुरस्कार जीता 18 जुलाई

एक उल्लेखनीय उपलब्धि में ईशा आउटरीच की थेंचेरीमलाई किसान उत्पादक कंपनी को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एफपीओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), तमिलनाडु ने कृषि विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण में कंपनी के उत्कृष्ट योगदान को सराहा।

थेंचेरीमलाई किसान उत्पादक कंपनी, जो ‘मिट्टी बचाओ अभियान’ के हिस्से के रूप में ईशा आउटरीच द्वारा मार्गदर्शित 25 एफपीओ में से एक है, कोयंबटूर के सुल्तान पेट्टई क्षेत्र में स्थापित की गई थी। अपने पहले वर्ष में, एफपीओ ने 750 से अधिक किसान सदस्यों को आकर्षित किया। इसने मुख्य रूप से नारियल की खेती और विपणन से 1.58 करोड़ रुपये की बिक्री की। उल्लेखनीय है कि ईशा आउटरीच की एफपीओ पहल से कुल 9,377 किसान लाभान्वित होते हैं।

यह सम्मान थेंचेरीमलाई एफपीओ के स्थायी कृषि पद्धति के नवीन दृष्टिकोण और स्थानीय किसानों की आजीविका में सुधार पर इसके महत्वपूर्ण प्रभाव को उजागर करता है।

ईशा योग केंद्र में साधनापद 2024 की शुरुआत

21 जुलाई

ईशा योग केंद्र में उत्साह और ऊर्जा का स्तर बढ़ गया है क्योंकि दुनिया भर से 1,100 से अधिक प्रतिभागी साधनापद 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

ईशा योग केंद्र में उत्साह और ऊर्जा का स्तर बढ़ गया है क्योंकि दुनिया भर से 1,100 से अधिक प्रतिभागी साधनापद 2024 कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

अगले 7 महीनों में जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, प्रतिभागी आगे आने वाले विकास और खोजों की प्रतीक्षा में, रूपांतरणकारी यात्रा को अपनाएंगे।

ईशा में हठ योग शिक्षक प्रशिक्षण का 2024 बैच

21 जुलाई

हाल ही में सद्‌गुरु गुरुकुलम के हठ योग शिक्षक प्रशिक्षण का 2024 का बैच ईशा योग केंद्र में अपनी 5 महीने की रूपांतरणकारी यात्रा पर निकला। दुनिया भर से आए प्रतिभागी पारंपरिक हठ योग में 1650 घंटे से अधिक के गहन प्रशिक्षण से गुजरेंगे।

यह कार्यक्रम, जो विशेष रूप से प्राण-प्रतिष्ठित आदियोगी आलयम में आयोजित किया जा रहा है, शास्त्रीय हठ योग के गहन विज्ञान को उसकी पूरी गहराई में पुनर्जीवित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह व्यापक प्रशिक्षण इन समर्पित व्यक्तियों को दुनिया भर में योग के अभ्यासों को उनके शुद्धतम रूप में साझा करने के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखता है।