तुम्हारी तलाश मकरंद की
जो है दुर्लभ और बेहद खास
पता है तुम्हें कौन सा फूल
वो देने को है तैयार
जो चाहती हो तुम।
तुम्हारी उड़ान है बहुत खूबसूरत
जो लगती है जादू सरीखी
जिसके लिए करती हो तुम
अथक परिश्रम।
नहीं जानते हैं जो
जीवन का जादू और उसकी प्रकृति
वो ताकते हैं स्वर्ग की ओर
अमृत की चाह में।
लेकिन क्या पता है तुम्हें,
है यह सब
धरती मां के सीने में।
गुनगुनाते रहो हमेशा
और हमेशा - हमेशा।