
‘मानव संसाधन नहीं है’ के नवीनतम संस्करण में, सद्गुरु द्वारा तैयार किए गए एक इंटरैक्टिव कार्यक्रम में जिज्ञासु और आशावान बिजनेस लीडर्स, एक्ज़िक्यूटिव्स, एचआर से जुड़े लोग और अन्य लोग 14 से 16 जून तक ईशा योग केंद्र के स्पंदा हॉल में इकट्ठे हुए, जहाँ कार्यस्थल पर मानव-संबंधित चुनौतियों पर विचार करके एक नया नजरिया विकसित करने का प्रयास हुआ। सद्गुरु अकादमी की इस रूपांतरणकारी पहल में कुछ व्यावहारिक चरण पेश किए गए जिससे मानव को संसाधन के रूप में देखने के दृष्टिकोण को बदलकर संभावना के रूप में देखने की शुरुआत हो सके। पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देने वाला यह नया दृष्टिकोण मानव के अद्वितीय गुणों और क्षमता का पोषण करके उन्हें सशक्त बनाता है।
तीन दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने प्रख्यात वक्ताओं और प्रमुख रिसोर्स लीडर्स के साथ मानव क्षमता को अनलॉक करने के तरीकों पर चर्चा की। इस पूरी चर्चा के दौरान कभी कुछ सामूहिक गतिविधियाँ होतीं तो कभी कुछ व्यक्तिगत चिंतन।
प्रमुख रिसोर्स लीडर्स में से एक, टाटा समूह के सलाहकार और निदेशक तथा बेस्टसेलिंग लेखक हरीश भट ने ‘संस्कृति और उद्देश्य: टाटा की कहानी’ पर बात की, जिसमें टाटा की जन-केंद्रित संस्कृति के प्रेरणादायक उदाहरण साझा किए।
‘संस्कृति एक मांसपेशी है जिसे बनाने की आवश्यकता है,’ ऐसा कहते हैं पंकज बंसल, मानव संसाधन प्रौद्योगिकी कंपनी PeopleStrong और डिजिटल भर्ती प्लेटफॉर्म Taggd के सह-संस्थापक और समूह सीईओ, जिन्होंने रणनीतिक विकल्पों, भाषा और रीति-रिवाजों के माध्यम से एक स्थायी संस्कृति बनाने का ढांचा प्रदान किया।
लेफ्टिनेंट जनरल एसके उपाध्याय ने सेना में अटूट टीम-संस्कृति पर जोर दिया, जहाँ व्यक्ति एक साथ रहते हैं, दुश्मनों से लड़ते हैं, और यदि आवश्यक हो तो एक साथ मरते हैं। जब कोई सैनिक भर्ती होकर सेना में आता है, पहले दिन से ही इस सांस्कृतिक मूल्य का पोषण शुरू कर दिया जाता है। वे इस संस्कृति के निर्माण में इतिहास के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक नया जवान अपने रेजिमेंट के वीरतापूर्ण अतीत और अपेक्षाओं के भार को समझे। यह शुरुआत से ही अनुशासन और एकता को प्रभावी ढंग से स्थापित करता है।
संगठनात्मक संस्कृति पर चर्चा और मंथन के दो दिनों के बाद कार्यक्रम के एंकर आशुतोष पांडे ने एक सत्र का नेतृत्व किया जिसमें प्रतिभागियों से नेतृत्व प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए ईमानदार आत्म-मूल्यांकन से शुरुआत करने का आग्रह किया गया। यह उनके व्यक्तिगत और पेशेवर प्रभाव को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक संकल्प को बढ़ावा देता है।
तीसरे दिन ईशा पैनल ने, जिसमें मौमिता सेन सरमा, स्वामी उल्लास और विक्रमजीत रॉय शामिल थे, अद्वितीय ईशा संस्कृति को परिभाषित करने का प्रयास किया – जहाँ कोई भी प्रभारी नहीं है और हर कोई जिम्मेदार है, प्रतिबद्धता और उद्देश्य द्वारा संचालित। इस वादे और उद्देश्य को आप स्वयं ईशा आकर देखें और अनुभव करें।