घटनाक्रम

योग में एकता: 21 दिन का योग चैलेंज और 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विश्व भर में उत्सव

21 दिन की आनंद और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग चैलेंज 

21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उत्सव के लिए एक विशेष उपहार के रूप में, सद्‌गुरु द्वारा डिज़ाइन की गई 21 दिन की योग चुनौती ने दुनिया भर के हजारों प्रतिभागियों को आनंद और मानसिक खुशहाली प्रदान की। इस चुनौती को, जो सद्‌गुरु ऐप पर अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, रूसी और स्पेनिश भाषाओं में मुफ्त उपलब्ध थी, लोगों ने हाथों हाथ लिया और इसने भाग लेने वालों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा।

30 जून तक खुले पंजीकरण के साथ शुरू होकर, इस अनूठे अवसर ने लोगों को एक अच्छी तरह से तैयार किए गए कार्यक्रम के जरिए अपनी संपूर्ण खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध होने में सक्षम बनाया। प्रतिभागियों ने ट्रेंड ईशा प्रशिक्षकों द्वारा संचालित दैनिक निर्देशित सत्रों में भाग लिया, सद्‌गुरु से अमूल्य ज्ञान प्राप्त किया, और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए तैयार किए गए तीन सरल लेकिन शक्तिशाली योग साधनों का अभ्यास किया।

इन समृद्ध अभ्यासों के साथ-साथ, चुनौती ने स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए, जो 21 दिनों के दौरान प्रतिभागियों को प्रेरित और शामिल किए रखते थे। रोमांच का एक अवसर जोड़ने के लिए प्रतिभागियों को कई पुरस्कारों को भी अनलॉक करने का मौका मिला, जिसने उनकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। 

‍
इस पहल की सफलता योग की शक्ति की खोज करने के लिए वैश्विक उत्साह को रेखांकित करती है। यदि हम इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौर करें तो हजारों लोगों द्वारा अनुभव किए गए सकारात्मक परिवर्तन, मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण आनंद योग के  गहन प्रभाव का प्रमाण हैं।

भारतीय सेना ने आदियोगी के पास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

योगिक अभ्यास और सेना के अनुशासन के एक अद्भुत मिश्रण में, भारतीय सेना के 35वें रेजिमेंट के 170 कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदियोगी की उपस्थिति में योग का अभ्यास करते हुए अपनी सुबह शुरू की। ईशा फाउंडेशन गर्व के साथ हमारे सैनिकों का समर्थन करता है और रूपांतरण और ख़ुशहाली के लिए उन्हें योग रूपी एक शाश्वत साधन प्रदान करता है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोयंबटूर में टीएनएयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल था जब राज्यपाल आर.एन. रवि ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया। उनके साथ हजारों लोगों ने भाग लिया, जिसमें कृषि विश्वविद्यालय और ईशा विद्या स्कूल के छात्रों के साथ-साथ आम जनता भी शामिल थी। प्रशिक्षित ईशा प्रशिक्षकों ने उत्साही प्रतिभागियों का विभिन्न योग अभ्यासों के माध्यम से मार्गदर्शन किया, जो इस दिन के महत्व को उजागर करता है।

श्रीनिधि शेट्टी ने बेंगलुरु के सद्‌गुरु सन्निधि में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया 

लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और बेहतर स्वास्थ्य की समर्थक श्रीनिधि शेट्टी ने बेंगलुरु के सद्‌गुरु सन्निधि में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। बेहतर सेहत और खुशहाली को प्रोत्साहित करने के लिए जानी जाने वाली शेट्टी ने सशस्त्र बल कर्मियों और सद्‌गुरु सन्निधि के स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

अपने अनुभवों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया:

"मैंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सद्‌गुरु सन्निधि बेंगलुरु में बिताया। सशस्त्र बल कर्मियों और सद्‌गुरु सन्निधि स्वयंसेवकों को संबोधित करना एक सम्मान की बात थी। चाहे आपने योग सीखना शुरु किया हो या नियमित अभ्यासी हों, सद्‌गुरु ऐप पर 21 दिन की योग चुनौती आपके जीवन को बेहतर बना सकती है जैसे इसने मेरा बनाया है! #21daychallengeaccepted"

शेट्टी की भागीदारी स्वस्थ जीवनशैली और योग की रूपांतरणकारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ईशा स्वयंसेवकों ने इसरो टीम के लिए योग सत्र का नेतृत्व किया

बाहरी और आंतरिक आकाश के एक अनूठे संगम में, ईशा स्वयंसेवकों ने बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय ‘अंतरिक्ष भवन’ में टीम के 70 सदस्यों के लिए एक योग सत्र आयोजित किया। सत्र का उद्देश्य उन समर्पित वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ाना था जो भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास करते हैं।

दिल्ली में खुशहाली के प्रयासों में योग सबसे प्रमुख 

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जीवंत उत्सव में 300 प्रतिभागियों ने ईशा स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित एक विशेष योग सत्र में अपनी खुशहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम ने हर क्षेत्र के लोगों को योग के रूपांतरणकारी लाभों का अनुभव करने का मौका दिया।

योग सत्र - जेल के कैदियों के लिए एक नई आशा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ईशा स्वयंसेवकों ने कोयंबटूर सेंट्रल जेल में 170 कैदियों और 60 कर्मचारियों के लिए योग सत्र आयोजित करके गहरा प्रभाव डाला। उनके प्रयास वैश्विक स्तर पर फैल चुके हैं और वे इंडोनेशिया के बाली में 250 महिला कैदियों तक पहुंचे, और उसमें विजयपुरा, उडुपी और कर्नाटक की कई अन्य जेलों में कैदियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया। इन सत्रों में प्रतिभागियों ने शारीरिक और मानसिक खुशहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को जाना, जो आशा और पुनर्वास की भावना को बढ़ावा देता है।

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में योग नमस्कार सत्र 

दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एक विशेष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में 4,000 से अधिक लोगों ने सद्‌गुरु द्वारा डिज़ाइन किए गए योग नमस्कार का अभ्यास किया। यह कार्यक्रम भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत के महावाणिज्य दूत द्वारा आयोजित किया गया था।

यूनेस्को में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक का जश्न

यूनेस्को मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 10वीं वर्षगांठ को प्रेरणादायक ‘मास्टर योग’ प्रदर्शनी के साथ मनाया गया, जो योग4यूनिटी और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा सह-आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में ईशा संगठन द्वारा संचालित एक विशेष सत्र ‘खुशहाली के लिए योग’ शामिल था, जिसमें प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए सरल लेकिन शक्तिशाली योगिक अभ्यासों से परिचित कराया गया

यूरोपीय शहरों ने ईशा द्वारा संचालित सत्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाया

आंतरिक खुशहाली के प्रति समर्पण के एक दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन में पूरे यूरोप के शहरों ने ईशा स्वयंसेवकों द्वारा संचालित विशेष सत्रों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इन कार्यक्रमों ने इस प्राचीन विज्ञान की सार्वभौमिक अपील को प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों ने शांति और एकत्व की भावना का अनुभव किया, जो इस वैश्विक उत्सव के स्वास्थ्य और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य को दर्शाता है।

ईशा स्वयंसेवकों ने लंदन के प्रतिष्ठित ट्राफलगर स्क्वायर और नेहरू सेंटर, यूके में और भारत के उच्चायोग के सांस्कृतिक विंग में भी योग सत्र आयोजित किए।

जकार्ता, इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जकार्ता, इंडोनेशिया के अष्टा डिस्ट्रिक्ट 8 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह एक जीवंत उत्सव था, जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में योग सत्रों और उत्साहवर्धक संगीत का मिश्रण था, जिसने एक शांत और ऊर्जावान वातावरण बनाया।

समुद्र तट पर योग: मॉरीशस में योग दिवस का जश्न

ईशा स्वयंसेवकों ने मॉरीशस की फ्लिक एन फ्लैक बीच पर एक जीवंत सत्र के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। यह कार्यक्रम एक शांत तटीय सेटिंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रतिभागियों को एक साथ लाया।