उस राज्य के राजा एक महान सम्राट थे, और उन्होंने एक बड़े शिव मंदिर का निर्माण करने के लिए बहुत मेहनत की थी। हजारों कारीगरों और बहुत सी सामग्री का उपयोग करके, उन्होंने एक विशाल मंदिर का निर्माण किया और मन्दिर की प्राण-प्रतिष्ठा और उद्घाटन समारोह के लिए एक दिन तय किया। उससे एक दिन पहले जब वे सोने गए, तो उनके सपने में शिव ने दर्शन दिए और कहा, “मुझे खेद है कि मैं आपके मंदिर के उद्घाटन में भाग नहीं ले पाउँगा, क्योंकि कल मुझे पूसलार के मंदिर में जाना है।” राजा पूसलार की तलाश में निकल पड़े।

video
Aug 22, 2022
Subscribe