
बिहार में सद्गुरु का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम
भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रमुख केंद्र, बिहार में सद्गुरु पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इस पावन भूमि पर उनके आगमन के साथ ही बिहार के आध्यात्मिक इतिहास में एक नए अध्याय का आरंभ होने जा रहा है।
'बिहार' नाम की उत्पत्ति ही "विहार" शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है एक ऐसा स्थान जहां भ्रमणशील संन्यासी और आत्मज्ञानी गुरु निवास करते थे। यह भगवान बुद्ध, महावीर, अष्टावक्र, राजा जनक और गुरु गोबिंद सिंह की कर्मभूमि रही है। यह एक ऐसी पुण्य भूमि है जिसने इतिहास के कई महानतम आध्यात्मिक गुरुओं को जन्म दिया है।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम की तिथि: 27 जून, शाम 6:30 बजे से
बैठने की व्यवस्था 'पहले आएं, पहले पाएं' के आधार पर होगी। कृपया शाम 6:00 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाएं, उसके बाद सीट रिजर्व नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल: बापू सभागार, उत्तरी गाँधी मैदान, अशोक राजपथ रोड, गाँधी संग्रहालय के समीप, मुरादपुर, पटना, बिहार
कौन शामिल हो सकता है?
15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग ले सकता है।
यहाँ कैसे पहुँचें?
बापू सभागार (पटना) की दूरी
- पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से: 2.5 किलोमीटर
- पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से: 11 किलोमीटर
- राजेंद्र नगर टर्मिनल से: 4.5 किलोमीटर
- बैरिया बस स्टैंड से: 12 किलोमीटर
- गाँधी मैदान बस स्टैंड से: 1.2 किलोमीटर
- जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे से: 9.3 किलोमीटर
स्थानीय यातायात विकल्प
- पटना जंक्शन से गाँधी मैदान की ओर जाने के लिए सिटी बसों का परिचालन होता है।
- पूरे शहर में ई-रिक्शा और शेयरिंग ऑटो की सुविधा उपलब्ध है।
- यात्रा के मार्ग और समय के आधार पर किराये में भिन्नता हो सकती है।
लैंडमार्क: गाँधी मैदान
पार्किंग की सुविधा
सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (नॉर्थ गांधी मैदान मार्ग, पटना) में स्थित बापू सभागार ऑडिटोरियम के बेसमेंट में पार्किंग की बड़ी सुविधा है।
पार्किंग के लिए सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के गेट नंबर 5A से प्रवेश कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
नहीं, 15 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।
रजिस्ट्रेशन में मदद के लिए, कृपया programsupport.sadhguru.org पर सपोर्ट रिक्वेस्ट सबमिट करें या 8300052777 / 8300052111 पर कॉल करें।
कृपया ये तरीके आजमाएं:
पेज को रिफ्रेश करें और फिर से कोशिश करें।
किसी दूसरे ब्राउजर या डिवाइस का इस्तेमाल करें।
चेक करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है।
अगर समस्या बनी रहती है, तो कृपया programsupport.sadhguru.org पर सपोर्ट रिक्वेस्ट करें या 8300052777 / 8300052111 पर कॉल करें।
अपग्रेड के अनुरोध के लिए, कृपया programsupport.sadhguru.org पर एक सपोर्ट रिक्वेस्ट सबमिट करें।
हां, सपोर्ट पोर्टल की मदद से रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
कृपया programsupport.sadhguru.org पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध सबमिट करें।
अगर कार्यक्रम से कम से कम 3 दिन पहले कैंसिलेशन रिक्वेस्ट मिलती है, तो 80% रिफंड प्रोसेस किया जाएगा।
रिफंड की रिक्वेस्ट programsupport.sadhguru.org पर मौजूद सपोर्ट पोर्टल की मदद से भेजी जा सकती है।
हां, परिवार के सदस्य, मेहमान और 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे इसमें शामिल हो सकते हैं। बैठने की जगह के लिए फ्री और पेड, दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं और हर व्यक्ति को अलग से रजिस्टर करना होगा।
नहीं, यह सद्गुरु की प्रत्यक्ष उपस्थिति में होने वाला एक कार्यक्रम है।
यह कार्यक्रम अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिंदी अनुवाद उपलब्ध होगा। कृपया हिंदी ट्रांसलेशन सुनने के लिए एफएम रेडियो वाला मोबाइल फोन और इयरफोन अपने साथ लाएं।
नहीं, यह 2 घंटे का कार्यक्रम है, और इसमें रहने की कोई सुविधा शामिल नहीं है।
हमसे संपर्क करने के लिए:
मोबाइल नंबर: 8300052777/8300052111
ईमेल: bihar.sadhguru.org