Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
आपका ध्यान सिर्फ आपके बारे में नहीं है। अगर आप सचमुच ध्यानमग्न हो जाते हैं, तो अकारण ही, आपके आस-पास की हर चीज शांतिमय हो जाएगी।
आत्मविश्वास, स्पष्टता का विकल्प नहीं है। सफल होने के लिए आपको आत्मविश्वास की नहीं, बल्कि स्पष्टता की ज़रूरत है।
इस पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध को पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, जिससे आध्यात्मिकता की एक लहर उठी। मेरी कामना है कि अपनी साधना में अधिक गहराई लाने के लिए यह आपके लिए एक प्रेरणा बने।
योग का मतलब है लचीला बनना - सिर्फ़ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि हर तरह से। इसका मतलब है कि आप जहाँ भी हैं, आप ठीक से हैं।
अगर आप शक में जीते हैं, हमेशा यह सोचते हुए कि हर कोई आपके साथ चाल चलने की कोशिश कर रहा है, तो आप जीवन में बहुत छोटी-मोटी चीजें ही कर पाएंगे। भरोसा बहुत ज़रूरी है।
एक ही ऊर्जा लाखों अलग-अलग रूपों में प्रकट होती हैः पत्थर के रूप में, पेड़, पशु, और इंसान के रूप में, या अपने सबसे सूक्ष्म रूप - दिव्य रूप में।
मेरी माँ ने कभी भी हस्तक्षेप किए बिना, मेरे लिए पूर्ण समावेश का वातावरण बनाया। इसका मुझ पर अद्भुत प्रभाव पड़ा है।
जब आप हिसाब लगाने लगते हैं, मन में तनाव और संघर्ष होता है। पर जब आप देते हैं, तो उसमें आनंद आता है।
इस ब्रह्मांड में, आप धूल के एक कण मात्र हैं। अगर आप अपने अस्तित्व के संदर्भ को समझ लें, तो आप स्वाभाविक रूप से शांत हो जाएंगे।
जीवन कोई नाटक नहीं है जो आपके आस-पास घटित हो रहा है। जीवन वह मूल आयाम है जो आप हैं।
जैसे-जैसे हम इंसान सशक्त होते जाते हैं, हमारे लिए बुनियादी रूप से ये जरूरी हो जाता है कि हम ज्यादा सचेतन और जिम्मेदार बनें, न कि प्रतिक्रियावादी और बेबस बनें।
कर्म का मतलब है अपने जीवन की बागडोर अपने हाथ में लेना। अपने कर्म को अधिक सचेतन प्रक्रिया बनाकर आप अपने भाग्य के स्वामी बन जाते हैं।