FILTERS:
SORT BY:
सिर्फ इरादा करने से चीजें नहीं होतीं। इससे बस दिशा तय होती है। यात्रा तो आपको फिर भी करनी होगी।
कोई भी रिश्ता स्थायी नहीं होता - यह हमेशा बदलता रहता है। आपको उसे हर दिन अच्छे से निभाना होगा।
सिर्फ पैसे कमाने के बारे में मत सोचिए – अच्छे से जीने के बारे में सोचिए। अच्छे से जीने का सबसे अहम पहलू है - वह करना, जिसकी आप वाकई परवाह करते हैं।
जब आप भीतर से आनंदित होते हैं, तो आप जो भी करते हैं उसमें स्वाभाविक रूप से देखभाल, कोमलता और उदारता आ जाती है।
जीवन के बाहरी आयाम आपको सुख-सुविधा दे सकते हैं। तृप्ति तो केवल भीतरी आयाम से ही हो सकती है।
आप जो हैं, वह आपका ही रचा हुआ है। जब आप यह समझ जाते हैं, तब कम से कम खुद को तो वैसा बनाइए जैसा आप होना चाहते हैं।
बच्चों को किसी जाति, पंथ या वर्ग में फिट होने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने मूल स्वभाव में खिलना चाहिए।
अगर आप अतीत के अनुभवों को अपने भविष्य पर हावी होने देते हैं, तो आप यह पक्का कर रहे हैं कि कोई भविष्य ही नहीं होगा – बस अतीत ही दोहराता रहेगा।
Fear, anger, misery, frustration, and despair are all products of a mind that you have not taken charge of.
अगर आप अपने स्वभाव से ही आनंदित हैं, तो आप अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ करेंगे, और बस यही मायने रखता है।
अपने आसपास के लोगों के लिए आप जो सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं, वह है: आप खुद एक शानदार इंसान बन जाएं।
उत्कृष्टता किसी दूसरे से बेहतर होने के बारे में नहीं है। इसका अर्थ है पूरी सहजता के साथ, अपने सबसे बेहतरीन स्तर पर होना।