USA
FILTERS:
SORT BY:
वह करने की कोई जरूरत नहीं है जो दूसरे कर रहे हैं। आपको वह करना चाहिए जो वास्तव में आपके लिए मायने रखता है।
उसकी तलाश करिए जिसे आप सर्वोच्च मानते हैं। इस दृष्टि के साथ जीना ही अपने आप में एक ऊपर उठाने वाली, मुक्तिदायक और आनंदमयी प्रक्रिया है।
आध्यात्मिक प्रक्रिया का पहला मूलभूत सिद्धांत यह है कि आप अपनी सभी धारणाओं को छोड़ दें।
आध्यात्मिकता का इससे कोई लेना-देना नहीं है कि आप कैसे माहौल में रहते हैं। यह उस माहौल के बारे में है जो आप अपने भीतर बनाते हैं।
जब आपके रिश्ते दूसरों से खुशियां निचोड़ने के बजाय अपना आनंद बांटने के लिए हो जाते हैं, तब हर किसी के साथ आपके शानदार रिश्ते होंगे।
खुलेपन का मतलब है कोई निष्कर्ष न होना – हर चीज को बस वैसे ही देखना जैसी वह वास्तव में है।
शांति हमारी आंतरिक स्थिति का ही एक स्वाभाविक परिणाम है।
तार्किक बुद्धि सत्य पर जीत हासिल करना चाहती है, जबकि भक्ति सत्य को आत्मसात कर लेती है।
भीतर की ओर मुड़ना कोई यात्रा नहीं है, क्योंकि कोई दूरी ही नहीं है।
आत्मज्ञान का बीज हर जीव में मौजूद है। आत्मज्ञान केवल एक बोध है।
जो कुछ भी आप बिना जागरूकता के करते हैं, उसे आप जागरूक होकर भी कर सकते हैं, और इसी से बहुत बड़ा अंतर आ जाता है।
जो अस्तित्व की संपूर्णता को सुनता है, उसके लिए सब कुछ संगीत है।